फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   tata steel sold a unit of 4800 workers just for 95 rupees

टाटा स्टील ने 4800 कर्मचारियों की यूनिट को महज 95 रुपए में बेचा

Tue, 12 Apr 2016 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
tata steel sold a unit of 4800 workers just for 95 rupees
एक रुपए में बेची पूरी यूनिट

टाटा स्टील ने ब्रिटेन के बिजनेस को बेचने का काम शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने बिजनेस की लॉन्ग प्रोडक्ट्स नाम की एक यूनिट को महज 1 पाउंड (करीब 95 रुपए) में ग्रेबुल नाम की निवेश फर्म को बेच दिया है।

विज्ञापन


दोनों कंपनियों के बीच यह सौदा सोमवार को हुआ है। आपको बता दें कि लॉन्ग प्रोडक्ट कंपनी के कारोबार में करीब 4,400 कर्मचारी ब्रिटेन और 400 कर्मचारी ब्रिटेन में काम करते हैं। इस कंपनी में रेलवे और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र के लिए स्टील बनाती है।
विज्ञापन


ग्रेबुल के साथ हुई इस डील में कपंनी की कई संपत्तियां शामिल हैं, जिसमें स्कनथोर्प की यूनिट, उत्तरी फ्रांस की मिलें, वर्किंगटन स्थित इंजीनियरिंग वर्कशॉप और यॉर्क में स्थित डिजाइन कंसल्टेंसी यूनिट शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए महज 1 पाउंड में बेची कंपनी

tata steel sold a unit of 4800 workers just for 95 rupees
indian rupee

रतन टाटा की अगुवाई में 2007 में भारतीय कंपनी ने कोरस स्टील को खरीदा था। यह डील 14 अरब डॉलर में हुई थी। जबसे टाटा ने इसे खरीदा था, तभी से लगातार यह कंपनी घाटे में चल रही थी। कंपनी के घाटे में चलने का मुख्य कारण चीन की तरफ से बनकर आने वाला सस्ता स्टील है। इससे न केवल टाटा कोरस को घाटा हुआ है, बल्कि लक्ष्मी निवास मित्तल की कंपनी आर्सेलर मित्तल को भी चीन ने परेशानी में डाल रखा है।

अब हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर 4800 कर्मचारियों की लॉन्ग प्रोडक्ट्स यूनिट को महज 1 पाउंड में क्यों बेच दिया। दरअसल, इस डील में ग्रेबुल कंपनी ने लॉन्ग प्रोडक्ट्स की यूनिट के साथ-साथ कंपनी के करोड़ों के कर्ज की भी जिम्मेदारी ले ली है। यही कारण है कि महज 1 पाउंड यानी करीब 95 रुपए में ही ये यूनिट ग्रेबुल कंपनी को बेच दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed