फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   spicejet ajay singh set to become new owner of ndtv, will have editorial rights too

स्पाइसजेट के अजय सिंह हो सकते हैं NDTV के नए मालिक, 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की चर्चा

Fri, 22 Sep 2017 12:56 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Fri, 22 Sep 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
spicejet ajay singh set to become new owner of ndtv, will have editorial rights too
ajay singh - फोटो : social media

न्यूज चैनल एनडीटीवी का टेकओवर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इसको स्पाइसजेट के मालिक अजय सिंह खरीदने जा रहे हैं। एनडीटीवी के वर्तमान मालिक राधिका और प्रणय रॉय कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को घटाने पर राजी हो गए हैं। 

विज्ञापन


हालांकि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक अजय सिंह ने चैनल में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है, जिसके बाद राधिका और प्रणय रॉय का शेयर अब घटकर के 20 फीसदी रह जाएंगे। डील के अनुसार अजय सिंह के पास चैनल के संपादकीय अधिकार भी रहेंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें- CBI की सफाई, शेयर होल्डर की शिकायत पर की गई NDTV की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


600 करोड़ रुपये में हुई डील
इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के अनुसार यह डील 600 करोड़ रुपये में हुई है। कंपनी के 400 करोड़ के कर्ज को भी डील में शामिल किया गया है। डील से रॉय दंपती को 100 करोड़ रुपये भी मिलेंगे। हालांकि स्पाइसजेट के अधिकारी ने इस तरह की डील का खंडन किया है। एक्सप्रेस द्वारा एनडीटीवी को भेजे गए ईमेल और मैसेज का भी जवाब नहीं मिला है।


चल रही है सीबीआई जांच
केंद्रीय जांच ब्यूरो एनडीटीवी के को-फाउंडर और एक्जीक्यूटिव को-चेयरपर्सन प्रणय रॉय के खिलाफ जांच कर रहा है। सीबीआई ने इससे पहले दिल्ली और देहरादून की 4 जगहों पर छापेमारी भी की थी। उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि प्रणय तथा राधिका रॉय ने प्राइवेट कंपनी व दूसरों ने कथित तौर पर बैंकों से धांधली की है।

एनडीटीवी के अधिकारी ने किया इंकार
 

हालांकि एनडीटीवी के बिकने की खबरों के बीच चैनल के किसी अधिकृत पदाधिकारी या  मालिकान का पक्ष तो सामने नहीं आया है लेकिन अंग्रेजी अखबार द हिंदू ने चैनल के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उक्त अधिकारी ने मीडिया में चल रही खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। खास बात ये है कि अभी तक एनडीटीवी की हिंदी और अंग्रेजी दोनों साइटों पर इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, न ही इन खबरों का खंडन किया गया है न ही इससे जुड़ी कोई अन्य खबर प्रकाशित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed