फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Shivender Mohan to do Sewa at Radha Swamy Satsang Vyas

अरबों का मालिक ये शख्स अब करेगा लोगों की 'सेवा', जानिए क्यों

Thu, 24 Sep 2015 08:47 AM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
Shivender Mohan to do Sewa at Radha Swamy Satsang Vyas

फोर्टिस हैल्थकेयर के कार्यकारी वाइस चेयरमैन शिविंदर मोहन सिंह अपना पद छोड़कर अध्यात्मिक और दार्शनिक संस्था राधास्वामी सत्संग ब्यास में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


कंपनी के एक वक्तव्य के मुताबिक, कंपनी के सह संस्थापक सिंह एक जनवरी 2016 से कंपनी के गैर कार्यकारी उपाध्यक्ष बन जाएंगे समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कंपनी छोड़ते हुए शिविंदर सिंह ने कहा, "फोर्टिस की स्थापना और इसका संचालन करने में करीब दो दशक बिताने के बाद लोगों की जिंदगी बचाने और उन्हें संपन्न बनाने का हमारा मिशन अब मेरी जिंदगी का अभिन्न अंग बन गया है।"
विज्ञापन


"वक्त के साथ साथ इस मिशन ने मुझे समाज की सीधी सेवा करने के लिए प्रेरित किया ताकि जो मैंने कमाया है उसका कुछ अंश मैं समाज को लौटा सकूं।"

'सेवा' का अनुरोध

Shivender Mohan to do Sewa at Radha Swamy Satsang Vyas

सिंह ने कहा कि उन्होंने अमृतसर में राधास्वामी सत्संग ब्यास के मुख्यालय में 'सेवा' करने का अनुरोध किया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सिंह ने बताया कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है और फोर्टिस में अपनी जिम्मेदारियां सौंप कर वे डेरा स्थित ब्यास के मुख्यालय चले जाएंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अपने छोटे भाई के इस फैसले का स्वागत करते हुए फोर्टिस के कार्यकारी अध्यक्ष मालविंदर सिंह ने कहा, "ऐसा अकसर नहीं होता कि किसी को समाज की सेवा के प्रति प्रतिबद्ध होने का मौका मिले। मुझे खुशी है कि शिविंदर जिंदगी के इस मोड़ पर ये फैसला ले रहे हैं।"

नब्बे के दशक के आखिर में शिविंदर ने अपने बड़े भाई मालविंदर मोहन सिंह के साथ फोर्टिस हैल्थकेयर की शुरुआत की थी। 2008 में सिंह बंधुओं ने रैनबैक्सी में अपने स्टॉक को जापान की प्रमुख दवा कंपनी दाइची संक्योन को बेच दिया था। फिलहाल फोर्टिस हैल्थकेयर की शाखाएं भारत, दुबई, मॉरिशस और श्रीलंका में काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed