फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   seventh year mukesh ambani salary is not increased

ये हैं देश के सबसे अमीर इंसान, 7 साल से नहीं बढ़ी है सैलरी

Thu, 21 May 2015 03:59 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
seventh year mukesh ambani salary is not increased

सैलरी बढ़ने की खबर मिलते ही हर किसी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ जाती है। जरा सोचिए, कौन होगा जो नहीं चाहेगा कि उसकी सैलरी बढ़े? आपको बता दें कि ऐसा सोचना है देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी का।

विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की ये सोच सिर्फ इस बार नहीं है, बल्कि पिछले 7 सालों से लगातार उनकी यही सोच रही है। मुकेश अंबानी ने लगातार सातवें साल भी अपनी सैलरी में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। आपको बता दें कि उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन


अपनी 2014-15 की सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी 38.86 करोड़ रुपए के पैकेज के लिए योग्य थे, लेकिन उन्होंने अपनी सैलरी 15 करोड़ रुपए पर ही स्थिर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा तगड़ा डिविडेंड

seventh year mukesh ambani salary is not increased

वहीं दूसरी ओर कंपनी के कुछ होल टाइम डायरेक्टर्स के वेतन में इकॉनोमिक स्लोडाउन के चलते मामूली कटौती की गई है। कुछ ऐसे भी टॉप एग्जिक्युटिव्स हैं, जिनकी सैलरी पहले जितनी ही है।

भले ही मुकेश अंबानी की सैलरी न बढ़ी हो, लेकिन वह कंपनी में तगड़ी शेयरहोल्डिंग की वजह से भारी डिविडेंड के हकदार हैं। कंपनी के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर पीए एम एस प्रसाद की सैलरी में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

वहीं दूसरी ओर एक अन्य एग्जिक्युटिव डायरेक्टर निखिल मेसवानी की सैलरी इस साल कुछ कम होकर 12.03 करोड़ रुपए हो गई है, जबकि 2013-14 में इनकी सैलरी 12.12 करोड़ रुपए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed