फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   sahara says Mirach Capital cheated by fake letter

मिराक ने बैंक ऑफ अमेरिका के फर्जी पत्र दिए: सहारा

Fri, 06 Feb 2015 11:34 AM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
sahara says Mirach Capital cheated by fake letter

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की जमानत की कोशिश को एक बार फिर से झटका लगा है। सहारा समूह ने मिराक कैपिटल पर धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा है कि मिराक कैपिटल ने दो अरब डॉलर की लोन सहायता देने के नाम पर बैंक ऑफ अमेरिका का जाली पत्र दे दिया।

विज्ञापन


सहारा ने कहा है कि वह मिराक और इस मामले से जुड़े सभी अधिकारियों के खिलाफ न केवल भारत बल्कि अमेरिका में भी केस करेगा। हालांकि, अभी इन आरोपों के जवाब में मिराक कैपिटल की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। मिराक कैपिटल का परिचालन भारतीय मूल के बिजनेसमैन सारांश शर्मा करते हैं।

विज्ञापन

साल भर से हैं जेल में बंद

sahara says Mirach Capital cheated by fake letter

बैंक ऑफ अमेरिका ने कहा है कि उसका सहारा और मिराक कैपिटल के सौदे से कुछ लेना देना नहीं है, जबकि मिराक कैपिटल ने कहा था कि बैंक ऑफ अमेरिका इस मामले में सहारा समूह को धन मुहैया कराएगा।

सुब्रत रॉय करीब साल भर से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर निवेशकों के धन रिफंड न करने का मामला चल रहा है। सुब्रत रॉय के साथ इस मामले से जुड़े दो अन्य अधिकारी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed