फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   reliance industries profit rises by seven percent, revenue soars by 21.25 percent

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा सात फीसदी बढ़ा, जियो की आय में 44 फीसदी की बढ़ोतरी

Fri, 19 Jul 2019 07:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 19 Jul 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
reliance industries profit rises by seven percent, revenue soars by 21.25 percent

देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों को जारी कर दिया है। नतीजों के हिसाब से कंपनी का मुनाफा सात फीसदी बढ़ गया है। वहीं आय में 21.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। गौरतलब है कि कंपनी तेल से लेकर के टेलीकॉम के कारोबार से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन


कंपनी को पहली तिमाही में 10,104 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है वहीं इस अवधि में कंपनी की आय 1.61 लाख करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 9,459 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, वहीं आय 1.33 लाख करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन


पेट्रोकेमिकल से इबिटा 7,508 करोड़ रुपये रहा, जबकि रिफाइनिंग और रिटेल से इबिटा क्रमशः 4,508 करोड़ रुपये और 1,777 करोड़ रुपये रहा। 

"हमारे पहली तिमाही के नतीजे काफी शानदार रहे। खासतौर पर रिटेल और डिजिटल सेवाओं में कंपनी को शानदार ग्रोथ देखने को मिली है। रिलायंस रिटेल की आय और मुनाफे में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। वहीं टेलीकॉम कंपनी जियो ने पूरे देश के मोबाइल बाजार को बदलकर रख दिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

--मुकेश अंबानी 

जियो की आय में 44 फीसदी इजाफा

वहीं रिलायंस जियो की आय में साल दर साल के आधार पर 44 फीसदी और तिमाही आधार पर 5.20 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। जियो की आय 11,679 करोड़ रुपये रही। वहीं कंपनी की इबिटडा मार्जिन साल दर साल आधार पर 130 बीपीएस बढ़कर 40.10 फीसदी हो गई। 

लोगों ने खर्च किया 1090 करोड़ जीबी डाटा

पहली तिमाही में जियो के ग्राहकों ने 1090 करोड़ जीबी का डाटा खर्च कर दिया। इस हिसाब से प्रत्येक ग्राहक ने हर महीने 11.4 जीबी का डाटा प्रयोग किया। वहीं 821 मिनट प्रति माह वॉयस सर्विस पर खर्च किए। इस हिसाब से पूरी तिमाही में कुल 78,597 करोड़ मिनट की बातचीत ग्राहकोंं ने की है। इस दौरान हर महीने 1.1 करोड़ नए ग्राहकों को जोड़ा है। वहीं कंपनी के टावर बिजनेस में ब्रुकफील्ड और सहयोगी कंपनियां 25,215 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इस दौरान प्रति ग्राहक से होने वाली औसत आय 122 रुपये प्रति महीने दर्ज की गई। 

6.4 फीसदी बढ़ी रिफाइनिंग से आय

कंपनी की रिफाइनिंग और मार्केटिंग से आय में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां से कुल 1,01,721 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि इबिट 15.2 फीसदी घटकर 4,508 करोड़ रुपये रह गया। पेट्रोकेमिकल्स से होने वाली आय 6.6 फीसदी घटकर 37, 611 रुपये रह गई। वहीं तेल और गैस से होने वाली कमाई 35.5 फीसदी घटकर केवल 923 करोड़ रुपये रह गई। 

रिटेल व्यापार  

कंपनी का रिटेल व्यापार सबसे तेजी से बढ़ा। कंपनी के इस सेगमेंट की बिक्री 47.5 फीसदी बढ़कर 38,196 करोड़ रुपये हो गई, जो कि पिछले साल की पहली तिमाही में 25,890 करोड़ रुपये थी। रिटेल बिजनेस का इबिटडा 69.9 फीसदी बढ़कर 2,049 करोड़ रुपये हो गया, जोकि पिछले वित्त वर्ष में 1206 करोड़ रुपये था। 

फिलहाल रिलायंस रिटेल देश के 6700 शहरों में 10,644 स्टोर खोले हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed