फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   reliance industries profit rises by 10 percent, jio clock earnings of 2964 crore rupees

जियो ने बढ़ाया रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ, 10300 करोड़ के पार पहुंचा प्रॉफिट

Thu, 18 Apr 2019 07:10 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 18 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
reliance industries profit rises by 10 percent, jio clock earnings of 2964 crore rupees

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में 10300 करोड़ रुपये से ज्यादा का शुद्ध लाभ अर्जित किया। कंपनी की आय बढ़ाने में रिटेल, मीडिया और डिजिटल बिजनेस का सबसे बड़ा हाथ रहा। कंपनी को अपने कोर बिजनेस ऑयल रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल सेगमेंट में कमजोरी के बावजूद रिटेल और टेलिकॉम बिजनेस में शानदार रेवेन्यू का खासा फायदा मिला। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान के माध्यम से यह जानकारी दी।

विज्ञापन

आय में हुआ इजाफा

रिलायंस की पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही मेंआय 1.2 लाख करोड़ रुपये थी, जो इस बार बढ़कर 1.38 लाख करोड़ रुपये हो गई। वहीं शुद्ध लाभ इस बार 10362 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त में शुद्ध लाभ 9438 करोड़ रुपये था। आरआईएल की आय में 9.79 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। 

विज्ञापन

जियो की आय में हुई अप्रत्याशित वृद्धि

इस दौरान रिलायंस जियो की आय 723 करोड़ रुपये से बढ़कर 2964 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह से इसकी आय में 65 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। जियो का शुद्ध लाभ पिछले साल 510 करोड़ रुपये था, जो इस बार बढ़कर 840 करोड़ रुपये हो गया। जियो का एआरपीयू 126.2 रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि वित्त वर्ष 2019 में कंपनी ने कई नए मुकाम हासिल किए। जहां एक तरफ रिलायंस रिटेल की आय एक लाख करोड़ रुपये के पार चली गई है। जियो की ग्राहक संख्या 30 करोड़ के पार चली गई है। इसी तरह पेट्रोलियम सेक्टर में अच्छी कमाई देखने को मिली है। 

वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में रिलायंस जियो की आय 7 फीसदी बढ़कर 11,106 करोड़ रुपये पहुंच गई है जो कि पिछले तिमाही में 10,383 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में रिलायंस एबिडटा 4,053 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,329 करोड़ रुपये हो गया है जबकि एबिटडा मार्जिन पिछले तिमाही के 39 फीसदी के स्तर पर ही बरकरार रही है।

reliance industries profit rises by 10 percent, jio clock earnings of 2964 crore rupees

शेयरधारकों की कमाई में इजाफा

रिलायंस के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2019 के लिए प्रति शेयर 6.5 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल कारोबार से होनेवाली आय 35577 करोड़ रुपये से बढ़कर 36663 करोड़ रुपये रही है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल कारोबार की एबिट 1512 करोड़ रुपये से बढ़कर 1721 करोड़ रुपये हो गई है। तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल कारोबार की एबिट मार्जिन 4.25 फीसदी से बढ़कर 4.69 फीसदी हो गई है।

8.76 लाख करोड़ हुआ मार्केट कैप

नतीजों के ऐलान से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तीन फीसदी की बड़ी तेजी दर्ज की गई। इससे कुछ ही घंटों में आरआईएल की मार्केट कैप लगभग 24 हजार करोड़ रुपये बढ़कर 8.76 लाख करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed