फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   reliance industries is on top among Indian company in fortune global 500 list

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सभी भारतीय कंपनियों को छोड़ा पीछे

Wed, 24 Jul 2019 01:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 24 Jul 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
reliance industries is on top among Indian company in fortune global 500 list

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक नया मुकाम हासिल किया है। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 42 स्थानों की छलांग लगाई है और इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली कंपनी बन गई है। इससे पहले इस सूची में सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) फॉर्च्यून 500 इंडिया सूची में पहले स्थान पर थी। बता दें कि पहली बार यह सूची 2010 में जारी हुई थी। 

विज्ञापन

आईओसी को छोड़ा पीछे

इस संदर्भ में फॉर्च्यून ने कहा कि, 'इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्लोबल 500 की सूची में 106वें स्थान पर है। इसने आईओसी को पीछे छोड़ा है जो 117वें पायदान पर है।' 

विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा सात फीसदी बढ़ा

हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों को जारी किया था। नतीजों के हिसाब से कंपनी का मुनाफा सात फीसदी बढ़ गया है। वहीं आय में 21.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। गौरतलब है कि कंपनी तेल से लेकर के टेलीकॉम के कारोबार से जुड़ी हुई है। कंपनी को पहली तिमाही में 10,104 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। वहीं इस अवधि में कंपनी की आय 1.61 लाख करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 9,459 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, वहीं आय 1.33 लाख करोड़ रुपये थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में यह भारतीय कंपनियां भी हैं शामिल

फॉर्च्यून ने कहा कि पिछले दस साल के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी में सालाना 7.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। 2010 में यह 41.1 अरब डॉलर थी। वहीं इस अवधि में आईओसी की आमदनी सालाना आधार पर 3.64 फीसदी बढ़ी है। 2010 में यह 54.3 अरब डॉलर थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईओसी के अलावा इस सूची में शामिल अन्य भारतीय कंपनियां हैं- ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाटा मोटर्स, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और राजेश एक्सपोर्ट्स। 

इन भारतीय कंपनियों को मिला यह स्थान 

ओएनजीसी ने इस सूची में 37 पायदान की छलांग लगाई है, जिसके बाद यह 160वें स्थान पर पहुंच गई है। एसबीआई 20 स्थान खिसककर 236वें स्थान पर पहुंच गई है। टाटा मोटर्स 33 स्थानों के नुकसान के साथ 265वें स्थान पर है। बीपीसीएल 39 पायदान चढ़कर 275वें स्थान पर पहुंची है। वहीं राजेश एक्सपोर्ट्स 90 स्थान खिसककर 495वें पायदान पर है। 

पहले स्थान पर वॉलमार्ट 

वहीं फॉर्च्यून 500 सूची में पहले स्थान पर अमेरिका की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट है। चीन की सरकारी तेल एवं गैस कंपनी सिनोपेक ग्रुप एक स्थान की छलांग के साथ दूसरे पायदान पर है। नीदरलैंड की कंपनी डच शेल तीसरे और चाइना नेशनल पेट्रोलियम ऐंड स्टेट ग्रिड चौथे स्थान पर है। सऊदी अरब की पेट्रोलियम क्षेत्र की दिग्गज सऊदी अरामको पहले बार शीर्ष दस में पहुंची है। यह छठे स्थान पर है। वहीं बीपी, एक्सॉन मोबिल, फॉक्सवैगन और टोयोटा मोटर क्रमश: सातवें, आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed