फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Capital Pension registration under NPS cancelled PFRDA

एनपीएस में रिलायंस कैपिटल का पेंशन फंड पंजीकरण रद्द

Wed, 20 Nov 2019 10:04 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 20 Nov 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Reliance Capital Pension registration under NPS cancelled PFRDA

नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड के पंजीकरण को पीएफआरडीए ने रद्द कर दिया है। कंपनी ने पिछले दिनों इसके लिए अनुरोध किया था। पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बताया कि अब एनपीएस के तहत इस पेंशन फंड का विकल्प नहीं रहेगा। 

विज्ञापन

आठ कंपनियां थीं पंजीकृत 

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में रिलायंस कैपिटल ने अपना एनपीएस लाइसेंस वापस कर दिया था। निजी क्षेत्र के सदस्यों के धन का प्रबंधन करने के लिए एनपीएस के तहत आठ कंपनियां पंजीकृत थीं। रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड भी इन्हीं में से एक थी। 

विज्ञापन

अक्तूबर तक एनपीएस के तहत थे 1.28 करोड़ खाते

पेंशन नियामक ने कहा, रिलायंस कैपिटल पेंशन फंड लिमिटेड की ओर से किए गए अनुरोध के आधार पर उसका पंजीकरण प्रमाण पत्र रद्द कर दिया है। अब एनपीएस के तहत यह पेंशन फंड सदस्यों के लिए उपलब्ध नहीं होगा। अक्तूबर तक एनपीएस के तहत देशभर में 1.28 करोड़ खाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2008 में रिलायंस कम्युनिकेशंस ( RCom ) के चेयरमैन अनिल अंबानी दुनिया के छठवें सबसे अमीर शख्स थे। लेकिन अब ऐसी नौबत आ गई है कि हाल हगी में उन्होंने रिलायंस कम्युनिकेशंस के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। अनिल अंबानी अरबपतियों के क्लब से भी बाहर हो गए हैं।

11 साल में इतनी घटी संपत्ति

2008 में अनिल अंबानी के पास 42 अरब डॉलर की संपत्ति थी, जो 11 साल बाद यानी 2019 में घटकर 5230 मिलियन डॉलर यानी करीब 3651 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि इस संपत्ति में गिरवी वाले शेयर की कीमतें भी शामिल हैं। 

रिलायंस कैपिटल पर 38,900 करोड़ का कर्ज

11 जून तक रिलायंस समूह का बाजार पूंजीकरण 7,539 करोड़ रुपये था। अनिल अंबानी की कंपनियों में से सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण रिलायंस कैपिटल का, 2,373 करोड़ रुपये था। 31 मार्च 2019 तक रिलायंस कैपिटल पर 38,900 करोड़ रुपये का कर्ज था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed