फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   rahul posted photo of vishal sikka while sleeping

राहुल ने उड़ाया इंफोसिस के सीईओ का मजाक, सोते हुए फोटो की पोस्ट

Sun, 07 Jun 2015 09:18 AM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
rahul posted photo of vishal sikka while sleeping

अपने कर्मचारियों में करीब 200 करोड़ रुपए के अपने सारे शेयर बांटने की घोषणा करने वाले राहुल यादव ने इंफोसिस के सीईओ का मजाक उड़ाया है।

विज्ञापन


राहुल यादव ने फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का को सोते हुए दिखाया है। राहुल ने इसमें लिखा है कि जब उन्होंने विशाल सिक्का से एक सवाल पूछा तो उन्होंने बिना सवाल सुने ही कहा- अभी मैं सिर्फ सोना चाहता हूं।
विज्ञापन


(ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: ये है 200 करोड़ बांटने वाले राहुल यादव की हकीकत)
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि राहुल यादव ने जोमैटो और ओला कैब के सीईओ को चुनौती दी थी कि वे अपने शेयर कर्मचारियों में बांटें। जिसके बाद सभी उन लोगों ने राहुल का काफी मजाक भी उड़ाया था।

(यहां पढ़ें ओला और जोमैटो का कैसे उड़ाया था मजाक- 200 करोड़ बांटने वाले राहुल का ऐसे उड़ा मजाक)

4 जून को डाले गए इस पोस्ट पर शनिवार शाम 3 बजे तक 1850 लाइक मिल चुके हैं, जबकि 120 लोगों ने इसे शेयर किया है। वहीं कमेंट की संख्या भी 50 से अधिक हो चुकी है।

राहुल का तरीका लोगों को लगा गलत

rahul posted photo of vishal sikka while sleeping

राहुल के इस पोस्ट पर किए गए कमेंट से बता चलता है कि बहुत से लोग राहुल के इस रवैये को गलत मानते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने राहुल के इस पोस्ट पर तंज भी कसा है।

राहुल यादव को इस पोस्ट के कमेंट में स्टार्टअप्स का केआरके भी कह दिया गया है। वहीं यह भी कहा गया है कि राहुल को किसी फिल्म में विलेन का रोल अदा करना चाहिए।

विशाल सिक्का के जवाब न देने से राहुल को बुरा लगा, या फिर उन्होंने सिर्फ पब्लिसिटी के लिए यह पोस्ट फेसबुक पर की है? इस बात को लेकर भी इस पोस्ट पर चर्चाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed