{"_id":"5fd1fa1f0a004006d211dd94","slug":"pradhan-mantri-swanidhi-yojana-swiggy-will-add-36000-residents-in-first-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना: पहले चरण में 36000 रेहड़ी-पटरी वालों को जोड़ेगी Swiggy","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना: पहले चरण में 36000 रेहड़ी-पटरी वालों को जोड़ेगी Swiggy
Thu, 10 Dec 2020 04:06 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 10 Dec 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
स्विगी
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन खाना मंगाने के मंच स्विगी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत वह रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अपनी योजना का विस्तार 125 शहरों में करेगी। स्विगी ने एक बयान में कहा कि पहले चरण के तहत कंपनी 36,000 रेहड़ी-पटरी वालों को जोड़ेगी, जिसके तहत 125 शहरों में उसके मंच के जरिए ऋण दिया गया है।
विज्ञापन
इन राज्यों में शुरू की थी पायलट परियोजना
इसके लिए स्विगी ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के साथ अहमदाबाद, वाराणसी, चेन्नई, दिल्ली और इंदौर में एक पायलट परियोजना लागू की थी, जिसके तहत 300 से अधिक रेहड़ी-पटरी वाले पहले ही उसके मंच से जु़ड़ गए हैं। कंपनी ने बयान में कहा कि उसके मंच से जुड़ते समय रेहड़ी-पटरी वालों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के साथ पंजीकृत किया जाएगा और उन्हें खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस संदर्भ में स्विगी के सीओओ विवेक सुंदर ने कहा कि, 'सुरक्षा और सफाई के साथ उपभोक्ताओं के दरवाजे तक विविधतापूर्ण भोजन पहुंचाने वाले मंच के रूप में हमें उन पसंदीदा स्ट्रीट फूड को लाने की खुशी है, जो कई महीनों से नदारद थे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी से खानपान भारत में आम जिंदगी का हिस्सा है और स्वीगी आवास तथा शहरी मामलों के मंत्रालय को धन्यवाद देती है कि उन्होंने स्विगी को यह मौका दिया।