फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   pepsico ceo indira nooyi to step down from ceo post, will become chairperson

12 साल बाद पेप्सीको के सीईओ पद से हटेंगी इंदिरा नूयी, कंपनी के अध्यक्ष रामोन को मिली नई जिम्मेदारी

Tue, 07 Aug 2018 05:30 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
pepsico ceo indira nooyi to step down from ceo post, will become chairperson

पेप्सिको की भारतीय मूल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी तीन अक्तूबर को अपना पद छोड़ेंगी। वह पिछले 12 साल से अमेरिका की इस प्रमुख फूड और बेवरेज कंपनी की अगुवाई कर रही हैं। कंपनी ने आज यह घोषणा की। 

विज्ञापन


नूयी  3 अक्तूबर को कंपनी के सीईओ का पद छोड़ेंगी। वह पिछले 24 साल से इस कंपनी से जुड़ी हैं। हालांकि वह 2019 की शुरुआत तक कंपनी की चेयरमैन रहेंगी।  कंपनी के अध्यक्ष रामोन लागुआर्ता को निदेशक मंडल ने नूयी का उत्तराधिकारी चुना है। लागुआर्ता को कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


नहीं सोचा था पेप्सीको का सीईओ बनना
नूयी ने बयान में कहा, ‘‘मैं भारत में पली बढ़ी हूं। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मुझे ऐसी असाधारण कंपनी की अगुवाई करने का मौका मिलेगा।’’ नूयी ने कहा कि कंपनी काफी मजबूत स्थिति में है और आगे उसके काफी बेहतर दिन आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2006 में बनी थी सीईओ
नूयी 2006 में कंपनी की पहली महिला सीईओ बनी थी। अब अक्टूबर में वो इस पद से विदा लेंगी। हालांकि इसके बाद भी वो कंपनी से जुड़ी रहेंगी।


पिछले 22 साल से कंपनी से जुड़े लागुआर्ता सितंबर से अध्यक्ष पद पर हैं। वह वैश्विक परिचालन, कॉरपोरेट रणनीति, सार्वजनिक नीति तथा सरकारी मामलों से संबंधित कामकाज देख रहे हैं। इससे पहले लागुआर्ता यूरोप ओर उप सहारा अफ्रीका खंडों की अगुवाई कर चुके हैं। 

कंपनी ने कहा कि नूयी के जाने के बाद पेप्सिको की नेतृत्व वाली शेष टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। सीएनबीसी की खबर के अनुसार नूयी के संदर्भ में घोषणा के बाद कंपनी के शेयर मूल्य में मामूली गिरावट आई।

चेन्नई में हुआ था जन्म
इंदिरा नूयी का जन्म चेन्नई में 1955 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और दादा जिला जज थे। उन्होंने मैनेजमेंट का कोर्स आईआईएम-कलकत्ता से पूरा किया। वर्ष 2001 में इंदिरा ने सीएफओ के तौर पर पेप्सिको ज्वाइन की है, तब से लेकर अब तक पेप्सिको का मुनाफा 2.7 बिलियन डॉलर से बढ़कर  6.5 बिलियन डॉलर हो गया है। 

इंदिरा ने पेप्सिको ज्चाइन करने से पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप,आसिया ब्राउन बोवेरी,मोटोरोला,जॉनसन एंड जॉनसन और मेटुर बर्डसेल शामिल है। इंदिरा को टाइम मैगजीन में 'दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची' में 2007 और 2008 में जगह दी गई। उनकी इस उपलब्धि से देश का नाम ऊंचा हुआ।

 
पद्म विभूषण से हो चुकीं है सम्मानित

वर्ष 2007 में भारत सरकार ने इंदिरा को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा था। इंदिरा गर्ल्स बैंड में लीड गिटारिस्ट के तौर पर अपना सहयोग देती थीं। वह ज्यादा पैसे कमाने के लिए कब्रिस्तान में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्य करती थीं। वहां उन्हें 50 सेंट मिलते थे। इंदिरा को कैरोके गाने का बहुत शौक है,इसलिए उन्होंने घर पर एक मशीन भी लगा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed