फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Paytm may extend loan to two holding companies of founder Vijay Shekhar Sharma for Raheja QBE general insurance company deal

Paytm: आईपीओ से पहले इस इंश्योरेंस कंपनी को खरीदना चाहते हैं पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा

Wed, 09 Jun 2021 04:08 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 09 Jun 2021 04:08 PM IST
सार

पेटीएम संस्थापक विजय शेखर शर्मा की निवेश कंपनियों को 740 करोड़ रुपये का लोन दे सकती है। इसका इस्तेमाल जनरल इंश्योरेंस कंपनी Raheja QBE को खरीदने में किया जाएगा। 

विज्ञापन
Paytm may extend loan to two holding companies of founder Vijay Shekhar Sharma for Raheja QBE general insurance company deal
paytm - फोटो : amarujala

विस्तार

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने से पहले डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा एक इंश्योरेंस कंपनी को खरीदना चाहते हैं। इसके लिए पेटीएम शर्मा की निवेश कंपनियों को लोन दे सकती है।

विज्ञापन


शर्मा की कंपनियों को 740 करोड़ का लोन दे सकती है पेटीएम
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए पेटीएम विजय शेखर शर्मा की निवेश कंपनियों को 740 करोड़ रुपये का लोन देना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, इसका इस्तेमाल जनरल इंश्योरेंस कंपनी Raheja QBE को खरीदने में किया जाएगा। मालूम हो कि एक साल पहले पेटीएम और रहेजा क्यूबीई के सौदे की घोषणा हुई थी। पेटीएम का शर्मा की दो कंपनियों- वीएसएस होल्डिंग्स और वीएसएस इन्वेस्कटको को 740 करोड़ रुपये का लोन देने का प्रपोजल है। 
विज्ञापन


इस साल आ सकता है पेटीएम का आईपीओ
हाल ही में पेटीएम के बोर्ड ने इस साल अक्तूबर-दिसंबर की तिमाही में आईपीओ के जरिए करीब 22,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी थी। अगर कंपनी अपनी योजना के अनुरूप लक्ष्य हासिल करने में सफल रहती है तो यह देश में सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयरधारकों में अलीबाबा का ऐंट ग्रुप और सॉफ्टबैंक भी शामिल
पेटीएम के शेयरधारकों में अलीबाबा का ऐंट ग्रुप (29.71 फीसदी), सॉफ्टबैंक विजन फंड (19.63 फीसदी), सैफ पार्टनर्स (18.56 फीसदी), विजय शेखर शर्मा (14.67 फीसदी) हिस्सेदार हैं। एजीएच होल्डिंग, टी रोव प्राइस एवं डिस्कवरी कैपिटल और बर्कशायर हैथवे के पास कंपनी में कुल मिला कर 10 फीसदी से कम हिस्सेदारी है।


क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed