फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ola co founder Bhavish Aggarwal will donate his next year salary to help company driver to fight against corona virus

कोरोना वायरस: OLA के ड्राइवरों की मदद में सामने आए कंपनी के सीईओ, 20 करोड़ के फंड में दान की अगले साल की सैलरी

Sat, 28 Mar 2020 06:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 28 Mar 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
ola co founder Bhavish Aggarwal will donate his next year salary to help company driver to fight against corona virus
भाविश अग्रवाल

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में अब लोग तेजी से शामिल होते जा रहे हैं। इस कड़ी में कई सितारे और उद्योगपति भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने पूरे देशभर में लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में बंदी का असर कार ड्राइवरों पर भी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में ओला ड्राइवरों के सामने अचानक से पैदा हुई इस परेशानी को देखते हुए भाविश अग्रवाल ने एक बड़ी पहल की है। दरअसल ओला के को-फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल अपनी अगले साल की पूरी सैलरी कंपनी के ड्राइवरों के लिए दान करेंगे। इसकी घोषणा भाविश अग्रवाल ने शनिवार को की है। 

विज्ञापन


भाविश अग्रवाल ने कहा, 'लाखों ड्राइवर और उनके परिवार इस समय बिना आमदनी के हैं। इन परिवारों को समर्थन करने के लिए हमने ‘ड्राइव द ड्राइवर’ फंड बनाया है। मैं इस फंड में अपनी अगले साल की सैलरी दान कर रहा हूं। इस फंड में मेरी सैलरी के साथ ओला के कर्मचारी भी सहयोग कर रहे हैं, जिसके चलते हम इस फंड में 20 करोड़ रुपये का दान कर रहे हैं।"
विज्ञापन

मदद के लिए सामने आए ये दिग्गज


अनिल अग्रवाल

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने 100 करोड़ रुपये के दान की घोषणा की है। 

मुकेश अंबानी 

मुकेश अंबानी की रिलायंस फाउंडेशन ने 1 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाने की घोषणा की है।

आनंद महिन्द्रा 

महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा अपनी एक महीने की पूरी सैलरी दान करेंगे। ऐसा वो आने वाले कुछ और महीनों में कर सकते हैं। 

मनीष मुंद्रा

70 वेंटिलेटर बनाने के लिए फिल्म मेकर मनीष मुंद्रा ने 3 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की है। 

विजय शेखर शर्मा

विजय शेखर शर्मा ने अपने असोसिएट्स को कोरोना से जुड़े फंड में योगदान के लिए सहयोग मांगा है। शेखर इसके लिए खुद अपनी 100 फीसदी सैलरी दान करेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि Paytm इस फंड में पांच करोड़ रुपये दान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed