फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   nissan former ceo carlos ghosan to pay seven crore rupees in settlement case in usa

निसान के पूर्व सीईओ को अमेरिका में देना होगा सात करोड़ का जुर्माना, छिपाई थी भत्तों की जानकारी

Tue, 24 Sep 2019 02:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 24 Sep 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
nissan former ceo carlos ghosan to pay seven crore rupees in settlement case in usa
carlos ghosan

विश्व की दिग्गज ऑटो कंपनी निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस घोसन को सात करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर जमा करने होंगे। अमेरिका के सिक्योरिटिज एंड एक्सचेंज कमीशन ने घोसन पर वेतन और भत्तों के बारे में जानकारी छुपाने को लेकर के यह जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन


जापानी कंपनी निसान अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड है, इस वजह से यह जुर्माना लगा है। कंपनी ने अपने पूर्व सीईओ पर भ्रष्टाचार के मामले में केस कर रखा है। फिलहाल घोसन जमानत पर जेल से बाहर हैं। वहीं इस सेटलमेंट के तहत निसान भी 106.5 करोड़ रुपये (1.5 करोड़ डॉलर) चुकाएगी। एक्सचेंज कमीशन ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि घोसन और कंपनी ने उनके समक्ष सेटलमेंट की अर्जी दी थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन

चार बार हो चुके हैं गिरफ्तार, मिली है सशर्त जमानत

घोसन को पिछले साल से लेकर के अभी तक चार बार गिरफ्तार किया जा चुका है। सबसे पहले टोक्यो में गिरफ्तार होने के बाद मार्च में उनको रिहा किया गया था। एसईसी से सेटलमेंट के बाद घोसन के वकीलों ने कहा कि वे अब जापान में आपराधिक केस लड़ने पर फोकस कर पाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि निष्पक्ष सुनवाई हुई तो घोसन दोषमुक्त साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल से शुरू हो सकता है मुकदमा

निसान मोटर्स के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन के मुकदमा की सुनवाई अगले साल तक टल सकती है। उन पर कंपनी में वित्तीय गड़बड़ी करने, अपनी आय को कम दिखाने और निसान के कोष का निजी इस्तेमाल करने समेत चार मुख्य आरोपों को लेकर मुकदमा चलाया जाना है।



खबरों में अनाम सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टोक्यो जिला अदालत ने मुकदमे चलाए जाने से पहले दोनों पक्षों के वकीलों के साथ बैठक में सुनवाई की शुरुआत सितंबर में करने की संभावना जताई थी।क्योडो न्यूज की खबर के मुताबिक अदालत ने शुक्रवार को दोनों वकीलों को सूचित किया कि वह इस सुनवाई को शुरू करने के लिए नया समय तय करेगी। इससे संकेत मिलता है कि यह सुनवाई इस साल शुरू नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed