फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   nirav modi ceased operations before unearthing of pnb scam in india

PNB Scam: महाघोटाला उजागर होने से पहले ही नीरव मोदी ने समेट लिया था हांगकांग से अपना कारोबार

Mon, 12 Mar 2018 11:40 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Mar 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
nirav modi ceased operations before unearthing of pnb scam in india
nirav modi
पंजाब नेशनल बैंक में 126 अरब रुपये का महाघोटाला उजागर होने से पहले ही देश के मोस्ट वांटेड हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने हांगकांग से अपना कारोबार समेट लिया था। इससे साफ जाहिर होता है कि मोदी को घोटाला उजागर होने की जानकारी पहले ही मिल गई थी। तभी उसने ऐसी सभी जगहों से अपना बिजनेस समेटना शुरू कर दिया था, जहां से उसके पकड़े जाने की संभावना पूरी तरह से थी। 
विज्ञापन


12 दिसंबर को दी थी अर्जी
न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक, नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के कंपनी सचिव सुरेश कुमार भूटानी ने हांगकांग में अपना बिजनेस बंद करने अर्जी 12 दिसंबर 2017 को दी थी, जिसे वहां की अथॉरिटी ने 19 जनवरी को स्वीकार कर लिया था। वहीं घोटाले की सबसे पहले जानकारी देश में  पीएनबी ने 14 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज को दी थी। 
विज्ञापन


अन्य कंपनियों में नीरव मोदी नहीं है डायरेक्टर
जांच में पता चला है कि हांगकांग में कार्यरत नीरव मोदी की अन्य कंपनियों जैसे कि नीरव मोदी लिमिटेड, नीरव मोदी एचके लिमिटेड, फायरस्टार डायमंड लिमिटेड और फायरस्टार होल्डिंग लिमिटेड में किसी तरह की कोई हिस्सेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वो इन कंपनियों में से किसी एक का भी डायरेक्टर भी नहीं है। इससे साबित होता है कि मोदी ने हांगकांग में लगाया गया अपना पैसा किसी और देश में ट्रांसफर कर दिया है, ताकि भारतीय जांच एजेंसियों को किसी भी तरह का कोई सबूत नहीं मिले। वहीं इन सभी कंपनियों का हांगकांग में बिजनेस करने के लिए केवल एक ही पता है 21-23/ F, न्यू हेनरी हाउस, 10 हाउस स्ट्रीट, सेंट्रल हांगकांग। 

नीरव मोदी नहीं, यह एनआरआई है मालिक

nirav modi ceased operations before unearthing of pnb scam in india
नीरव मोदी

मोदी हांगकांग स्थित कंपनी का खुद मालिक नहीं है। उसने एक एनआरआई बंकिम मधु मेहता को फायर स्टार डायमंड लिमिटेड का सोल डायरेक्टर बनाया था। यह शख्स फायरस्टार होल्डिंग में भी डायरेक्टर है। 

महाघोटाले के बाद हांगकांग ने सख्त किए नियम
भारत में महाघोटाला उजागर होने के बाद हांगकांग ने भी अपने नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब कोई भी व्यक्ति शैल कंपनियों में अपना पैसा छिपाकर नहीं रख सकता है। हांगकांग में यह नियम 1 मार्च से लागू हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ अन्य देशों में बनाए गई अन्य कंपनियों के डायरेक्टर भी महाघोटाले के उजागर होने के बाद कंपनी से इस्तीफा दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed