फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   nikesh arora one day salary is 4 crore rupees

मिलिए इस भारतवंशी से, एक दिन की सैलरी है 4 करोड़ रुपए

Sat, 27 Jun 2015 11:10 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
nikesh arora one day salary is 4 crore rupees

यूं तो किसी आदमी से 1 करोड़ रुपए की बात की जाए तो वह हैरान हो जाता है। वहीं दूसरी ओर भारतीय मूल के एक ऐसे इंसान भी हैं जिनकी रोजाना सैलरी करीब 4 करोड़ रुपए है।

विज्ञापन


भारतीय मूल के निकेश अरोड़ा को हाल ही में सॉफ्टबैंक का सीओओ (चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर) बनाया गया है। निकेश को सॉफ्टबैंक कॉर्प की तरफ से सितंबर 2014 से मार्च 2015 तक के लिए करीब 850.5 करोड़ रुपए सैलरी के तौर पर दिए गए।
विज्ञापन


इस तरह से निकेश की सैलरी 1 अरब 21 करोड़ 50 लाख रुपए प्रति महीना बनती है। ऐसे में अगर इनकी रोजाना सैलरी की बात करें, तो निकेश की हर दिन की सैलरी 4 करोड़ रुपए बैठती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल में भी मिलती थी सबसे अधिक सैलरी

nikesh arora one day salary is 4 crore rupees

निकेश अरोड़ा इससे पहले गूगल के कार्यकारी अधिकारी भी रह चुके हैं। सॉफ्टबैंक के सीओओ बनने से पहले वह कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे, जिन्हें शेयरहोल्डर्स की जनरल मीटिंग में सीओओ बना दिया गया।

निकेश अरोड़ा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है और उसके बाद बोस्टन कॉलेज से फाइनेंस में मास्टर डिग्री हासिल की है। इन्होंने नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया है।
 
आपको बता दें कि जब निकेश गूगल में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उस समय भी इनकी सैलरी इतनी अधिक थी कि वे सबसे अधिक सैलरी पाने वाले अधिकारी थे। उस समय इनकी सैलरी 46.7 मिलियन डॉलर (करीब 294 करोड़ रुपए) थी।

दुनिया में तीसरे सबसे अधिक सैलरी वाले

nikesh arora one day salary is 4 crore rupees

निकेश को 7 महीने काम करने के लिए 130 मिलियन डॉलर सैलरी मिली है। ऐसे में अगर उनकी सालाना सैलरी देखी जाए तो ये करीब 231 मिलियन डॉलर (130/7*12=231) बनती है।

निकेश अरोड़ा इस समय दुनिया में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले तीसरे व्यक्ति हैं।  ब्लूमबर्ग पे इंडेक्स के अनुसार फिलहाल दुनियाभर में पहले नंबर पर गोप्रो इनकॉरपोरेशन के सीईओ और फाउंडरर निकोलस वुडमैन हैं।

निकोलस ने पिछले साल कुल 285 मिलियन डॉलर की सैलरी पाई है। निकोलस के बाद बारी आती है लिबर्टी ग्लोबल केसीईओ माइकल टी फ्राइस की। माइकल की पिछले साल की सैलरी 284.5 मिलियन डॉलर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed