फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   narayan murthy said minorities are under fear

अल्पसंख्यकों के मन से डर निकालना जरूरी: नारायण मूर्ति

Sat, 31 Oct 2015 02:56 PM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
narayan murthy said minorities are under fear

इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने एक कार्यक्रम में कहा है कि देश के अल्पसंख्यक लोगों के मन में भी डर समाया हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास के लिए लोगों के मन से डर निकालना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके पास बहुत से ईमेल आते हैं, जिनके जरिए लोग चिंता व्यक्त करते हैं। वे बोले कि लोगों की परेशानियों को जानने के बाद उन्हें यही लग रहा है कि यूपीए और एनडीए सरकार में कोई फर्क नहीं है।
विज्ञापन


वे बोले, "यूं तो मैं कोई नेता नहीं हूं, न ही मेरी राजनीति में कोई रुचि है, लेकिन अल्पसंख्यकों में एक डर है। उन लोगों में डर समाया हुआ है जो अपने प्रदेश को छोड़कर दूसरे प्रदेशों में रह रहे हैं। लोगों के बीच भरोसे और उत्साह का माहौल बनाना बहुत जरूरी है, तभी आर्थिक प्रगति हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत सिन्हा ने दिया जवाब

narayan murthy said minorities are under fear

नारायण मूर्ति के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में सभी को कहीं भी जाकर रहने की आजादी है और अगर कहीं इस आजादी में कोई रुकावट आती है तो कानून का पूरी ताकत इसे रोकने पर लगनी चाहिए।

अगर एक वर्ग ऐसा सोचना है कि वह खराब माहौल में रहता है तो वो इसलिए नहीं है कि हम संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसलिए है कि कानून व्यवस्था की स्थिति लोगों को आजादी से बोलने नहीं दे रही है।

'बीजेपी नेताओं पर लगाम लगाइए'

narayan murthy said minorities are under fear

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भाजपा नेताओं पर लगाम लगाने को कहा है। हाल‌ के दिनों में गोमांस को लेकर हुए विवादों पर प्रधानमंत्री को आगाह करते हुए मूडीज ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा के नेताओं पर लगाम नहीं लगी ‌तो भारत अपना घरेलू और वैश्विक भरोसा खो देगा। एजेंसी का कहना है कि इन नेताओं के बयानों से सरकार की परेशानी बढ़ी है।

मूडीज एनालिटिक्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार ने आर्थिक सुधारों का वादा किया है, और अगर भारत को तरक्‍की करना है तो उसे ये वादा जरूर पूरा करना चाहिए। ये रिपोर्ट 'इं‌डिया आउटलुकः सर्चिंग फॉर पोटेंशियल' शीर्षक से प्रकाशित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed