फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Mukesh Ambani Relinace will help all employees to fight against corona virus in these ways

कोरोना से जंग: कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रिलायंस, मृत्यु होने पर पांच साल तक देगी सैलरी

Thu, 03 Jun 2021 12:34 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 03 Jun 2021 12:34 PM IST
सार

कोरोना काल में भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 

विज्ञापन
Mukesh Ambani Relinace will help all employees to fight against corona virus in these ways
रिलायंस फाउंडेशन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय उद्योग जगत अपने कर्मचारियों उनके परिवार की मदद के लिए आगे आया है। अनेक कंपनियां कोविड महामारी से संक्रमित कर्मचारियों के परिवारों को वित्तीय मदद, दवाएं और अन्य सहायता उपलब्ध करा रही हैं। देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर कंपनियां बीमा की सुविधा भी प्रदान कर रही हैं ताकि वे स्वयं अपना और अपने परिवार का बिना किसी चिंता के ख्याल रख सके। भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज भी अपने कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 

विज्ञापन


रिलायंस ने महामारी की वजह से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवार के लिए बड़े एलान किए हैं, जो निम्नलिखित हैं-

  • रिलायंस कोरोना वायरस से कर्मचारियों की जान जाने पर उनके परिवार को अगले पांच सालों तक सैलरी देती रहेगी। 
  • रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि जो कर्मचारी पे-रोल पर नहीं है और कोविड-19 से उनकी मृत्यु हो गई है तो उनके परिवार को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • साथ ही रिलायंस कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों के बच्चों के लिए भारत में किसी भी संस्थान में शिक्षण शुल्क, छात्रावास आवास और स्नातक की डिग्री तक पुस्तक शुल्क का 100 फीसदी भुगतान प्रदान करेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कंपनी बच्चे के ग्रेजुएट होने तक पति या पत्नी, माता-पिता और बच्चों के लिए अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रीमियम का 100 फीसदी भुगतान भी करेगी।
  • अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी।

कर्मचारियों को मिलेगा कोविड-19 लीव
इसके अतिरिक्त, जो कर्मचारी कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आए हैं तो वे शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह रिकवर होने तक कोविड-19 लीव ले सकते हैं। रिलायंस के सभी कर्मचारी पूरी तरह से ठीक होने या अपने कोविड-19 पॉजिटिव परिवार के सदस्यों की देखभाल करने पर फोकस कर सकें, इसलिए लीव पॉलिसी बढ़ाई गई है। 

सीएसआर पहल के तहत खर्च किए 1,140 करोड़ रुपये
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्च 2021 में समाप्त वित्त वर्ष में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 1,140 करोड़ रुपये खर्च किए। इनमें कोविड-19 सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और आपदा प्रतिक्रिया से जुड़ी पहल शामिल हैं। कंपनी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस ने 2019-20 में सीएसआर पहल पर 1,022 करोड़ रुपये खर्च किए थे। महामारी के खिलाफ भारत के खिलाफ अभियान में शामिल होते हुए कंपनी ने पिछले एक साल में चिकित्सा सेवा, चिकित्सीय तरल ऑक्सीजन, भोजन और मास्क प्रदान किए। उसके जामनगर स्थित संयंत्र से हर दिन राज्यों को निशुल्क 1,000 टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया, जिससे हर दिन करीब एक लाख मरीजों की जरूरतें पूरी हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed