फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   lunch with Warren Buffett cost 15 crore rupees to a chinese businessman

इनके साथ लंच के लिए देने होंगे 15 करोड़, जानें कौन है ये शख्स

Mon, 08 Jun 2015 05:12 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
lunch with Warren Buffett cost 15 crore rupees to a chinese businessman

चीन की गेम बनाने वाली एक कंपनी के चेयरमैन ने अरबपति वारेन बफे के साथ खाना खाने के लिए 23 लाख डॉलर (23,45,678 डॉलर) चुकाने का फैसला किया है। अगर भारतीय रुपयों के हिसाब से इसकी कीमत निकाली जाए तो यह राशि करीब 15 करोड़ रुपए बनती है।

विज्ञापन


हर साल वारेन बफे के साथ खाना खाने के लिए ये बोली लगाई जाती है और जिसकी बोली सबसे अधिक होती है उसे वारेन बफे के साथ खाना खाने का मौका मिलता है। बोली का ये तीसरा साल था।
विज्ञापन


बोली से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल सैन फ्रैंसिस्को में स्थित ग्लिड फाउंडेशन नाम के एक एनजीओ के लिए होता है। इन पैसों से एनजीओ के गरीब और बेघर लोगों को मदद मुहैया कराई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में लगी थी सबसे बड़ी बोली

lunch with Warren Buffett cost 15 crore rupees to a chinese businessman

चीन की इस कंपनी का नाम है डेलियन ज्यूस इंटरटेनमेंट कंपनी, जिसके चेयरमैन हैं झे यु। यह बोली ईबे के जरिए 5 दिनों के लिए लगाई जाती है, जो शुक्रवार शाम को समाप्त हुई है। इसमें कुल 76 बोलियां लगीं, जिनमें झे यु की बोली सबसे अधिक थी।

विजेता अपने साथ अपने सात दोस्तों को भी ला सकता है। ये सभी लोग मैनहटन के स्मिथ एंड वोलेन्सकी स्टीकहाउस में वारेन बफे के साथ खाना खाएंगे।

इस बार लगी बोली आपको भले ही बहुत अधिक लग रही हो लेकिन 2012 में अब तक की सबसे बड़ी बोली लगी थी। 2012 में ये बोली 3,456,789 डॉलर (करीब 22 करोड़ रुपए) की लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed