फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   iphone and mac sales in india improves apple quarterly profit

भारत में बढ़ी एपल उत्पादों की बिक्री, मैक ने बनाया नया रिकॉर्ड

Thu, 31 Oct 2019 01:53 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 31 Oct 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
iphone and mac sales in india improves apple quarterly profit

आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने बुधवार को अपने तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। मैक की बिक्री भारत में बढ़ने के कारण कंपनी ने अपने मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज की है। हालांकि आईफोन की बिक्री में कमी देखने को मिली है। पूरे विश्व में आईफोन की बिक्री नौ फीसदी गिर गई। अगर वैश्विक तौर पर बात करें तो कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में तीन फीसदी घट गया है। 

विज्ञापन

इतना रहा मुनाफा

तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 92270 करोड़ रुपये (13.7 अरब डॉलर) रहा। आईफोन की बिक्री पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले 33.4 अरब डॉलर (2.37 लाख करोड़ रुपये) रही। हालांकि, कुल आय बढ़कर 64 अरब डॉलर (4.54 लाख करोड़ रुपये) रही। 

विज्ञापन

इनकी बढ़ी बिक्री

कंपनी के जिन उत्पादों की बिक्री बढ़ गई, उनमें सर्विसेज की 18 फीसदी, वियरेबल्स डिवाइसेस की 54 फीसदी, आईपैड की 17 फीसदी शामिल है। वहीं वैश्विक आधार पर आईफोन की बिक्री में नौ फीसदी और मैक की बिक्री में पांच फीसदी की गिरावट देखने को मिली। मैक की बिक्री से कंपनी को सात अरब डॉलर की आय हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में बढ़ गई बिक्री

कंपनी के सारे उत्पादों की बिक्री भारत में काफी बढ़ गई है। आईफोन 11  के अलावा कंपनी आईपैड और मैक उत्पादों की बिक्री से मुनाफा बढ़ गया है। अमेरिका और जापान के बाद मैक उत्पाद सबसे ज्यादा भारत में बिके हैं। एपल ने भारत में आईफोन एक्सआर का उत्पादन भी शुरू कर दिया है। भारत मेें इनका निर्माण चेन्नई में हो रहा है। पिछले साल की तुलना में आईफोन 19 फीसदी ज्यादा बिका है। टिम कुक ने कहा कि उनको भारत में बिक्री बढ़ने की काफी संभावनाएं दिख रही हैं। 



कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 85.5 अरब डॉलर के रेवेन्यू की उम्मीद जताई है। हॉलीडे सीजन की वजह से बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है। जुलाई-सितंबर में कंपनी ने 18 अरब डॉलर के शेयर बायबैक किए और 3.5 अरब डॉलर का डिविडेंड दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed