फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Infosys Controversy: N R Narayana Murthy is unhappy with COO Pravin Rao's salary hike

इंफोसिस विवाद: COO प्रवीण राव की सैलरी हाइक से नाखुश हैं नारायणमूर्ति

Mon, 03 Apr 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 03 Apr 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
Infosys Controversy: N R Narayana Murthy is unhappy with COO Pravin Rao's salary hike
एन. आर नारायणमूर्ति

इंफोसिस कंपनी के अंदर मतभेद की स्थिति थमने का नाम ही नहीं ले रही। ये मतभेद रविवार को फिर से उजागर हो गया। इससे पहले इंफोसिस के अध्यक्ष आर सेशासायी ने कंपनी के संस्थापकों से उनके बीच के मतभेदों को कंपनी के अंदर ही रखने के लिए कहा था। उनसे कहा गया था कि वे अपने मतभेदों को मीडिया से दूर रखें। लेकिन 2 महीने के अंदर की इस घटना से ये बात उजागर हो गई कि कंपनी में अभी भी स्थिति सुधरी नहीं है। 

विज्ञापन


दरअसल इंफोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायणमूर्ति चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीण राव को दिए गए कंपंसेशन हाइक से नाखुश हैं। उनके अलावा कंपनी के कई और प्रमोटर्स भी बोर्ड के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों का बोर्ड और मैनेजमेंट पर से भरोसा उठ जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये बढ़ोत्तरी इंफोसिस की निष्पक्षता के खिलाफ है। जहां सामान्य कर्मचारियों को 6-7 फीसदी ही वृद्धि मिली ऐसे में कंपनी के शीर्ष पर बैठे व्यक्ति को इतनी वृद्धि देना मेरे विचार से सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया को मेल के माध्यम से बताया कि प्रवीण को लेकर मेरे मन में कोई द्वेष भावना नहीं है। मैंने ही 1985 में प्रवीण की नियुक्ति की थी। जब उसे साइडलाइन कर दिया गया तो मैंने उसे आगे बढ़ाया और सीओओ बनाया। मैंने हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि मैं कर्मचारियों को समानता देने का पक्षधर हूं। मैं कर्मचारियों के काम की हिस्सेदारी और उनकी सैलरी के बीच का अंतर मिटाना चाहता हूं। इंफोसिस की स्थापना के दौरान मेरी सैलरी केवल 10% की बढ़ोत्तरी पर थी। जबकि मैंने अपने जूनियर कर्मचारियों को 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी दी। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं छोटे कर्मचारियों को भी समान हिस्सेदारी और तरक्की मिले। 


आपको बता दें कि फरवरी में प्रवीण राव की सैलरी बढ़ाकर 4.60 करोड़ कर दी गई थी। इससे पहले फरवरी में भी नारायणमूर्ति ने निदेशक मंडल से शिकायत की थी कि  कंपनी के अंदर कार्पोरेट गवर्नेंस के मानकों का पालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने सीईओ विशाल सिक्का की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि सिक्का की कार्यप्रणाली से कर्मचारी नाखुश हैं और उनसे शिकायत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed