फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   IndiGo witnessed drama as shareholders were furious at the absence of co promoter Rakesh Gangwal

इंडिगो की सालाना बैठक में राकेश गंगवाल की अनुपस्थित में शेयरधारकों ने किया हंगामा

Wed, 29 Jan 2020 03:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Jan 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
IndiGo witnessed drama as shareholders were furious at the absence of co promoter Rakesh Gangwal

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो का परिचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड की सालाना आम बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान कंपनी के एक प्रमोटर राकेश गंगवाल शामिल नहीं हुए थे। इसलिए उनकी गैरमौजूदगी की वजह से शेयरधारकों में काफी नाराजगी थी। कंपनी के चेयरमैन एम दामोदरन को सिक्योरिटी गार्ड्स भी बुलाने पड़े।  

विज्ञापन

राकेश गंगवाल ने ही बुलाई थी बैठक

बता दें कि यह बैठक राकेश गंगवाल ने ही बुलाई थी इसलिए उनकी उनुपस्थिति में शेयरधारक नाराज हो गए। बैठक में मौजूद एक शेयरधारक ने बताया कि, 'रेजोल्यूशन से यह साफ नहीं हो पाया है कि राकेश गंगवाल अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं या नहीं। गंगवाल ने खुद ही बैठक बुलाई और वे शामिल नहीं हुए।'

विज्ञापन

इसलिए बुलाई गई थी बैठक

लाइव मिंट की खबर के अनुसार, बैठक में कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में कुछ बदवालों के लिए शेयरधारकों से मंजूरी ली जानी थी। गंगवाल उनकी कंपनियों या दूसरे को-प्रमोटर राहुल भाटिया के आईजीई ग्रुप की कंपनियों के स्टेक सेल के दौरान दूसरे प्रमोटर के पास जो राइट ऑफ फर्स्ट रिफ्यूजल का अधिकार है वह खत्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश गंगवाल गुट के कहने पर रखी गई बैठक 

गंगवाल गुट के पास इंटरग्बोल एविएशन के 36.64 फीसदी शेयर हैं। इंटरग्लोब एविएशन ने बताया कि कंपनी के को-प्रमोटर राकेश गंगवाल गुट के कहने पर यह बैठक रखी गई है। 

कतर एयरवेज के साथ कोडशेयर अग्रीमेंट

हाल ही में इंडिगो ने कतर एयरवेज के साथ कोडशेयर अग्रीमेंट किया था। इस अग्रीमेंट के बाद कतर एयरवेज इंडिगो के कुछ चुनिंदा रूटों पर सीटों को बुक कर सकेगी। इंडिगो 48 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है। 

इंडिगो के प्रमोटरों के बीच सामने आए थे मतभेद 

मालूम हो कि गंगवाल और दूसरे प्रमोटर राहुल भाटिया के बीच मतभेद भी सामने आए थे। गंगवाल ने कंपनी के गवर्नेंस में खामियों का आरोप लगाते हुए शेयर बाजार रेग्युलेटर सेबी से दखल की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि कंपनी अपने सिद्धांतों और संचालन के मूल्यों से भटक चुकी है। एक पान की दुकान इससे ज्यादा बेहतर तरीके से मामलों को सुलझा सकती है। इन दोनों के बीच कंपनी प्रशासन को लेकर विवाद ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई थी। इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर विस्तार करने की योजना है। 

दिसंबर तिमाही में 168 फीसदी बढ़ा इंडिगो का मुनाफा

इंटरग्लोब एविएशन का दिसंबर 2019 तिमाही में शुद्ध लाभ तेजी से बढ़ा है। 167.9 फीसदी की बढ़त के बाद यह 496 करोड़ रुपये हो गया। बता दें कि दिसंबर तिमाही के अंत तक एयरलाइन के बेड़े में कुल 257 विमान थे।

इसलिए आई बढ़त

अधिक आय की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। इस संदर्भ में कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि एक साल पहले अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में उसका कर पूर्व लाभ 185.2 करोड़ रुपये रहा था। जानकारी के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय उछलकर 10,330.2 करोड़ रुपये हो गई। साल 2018-19 की दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 8,229.3 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed