फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   indian economy will see a fastest rise in 2018, says survey of global ceo

2018 में भारतीय इकोनॉमी सबसे तेजी से बढ़ेगी, पांचवे स्थान पर पहुंची इस मामले में रैंकिंग

Tue, 23 Jan 2018 12:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jan 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
indian economy will see a fastest rise in 2018, says survey of global ceo

2018 में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ेगी। आईएमएफ द्वारा इस तरह का अनुमान करने के बाद अब ग्लोबल सीईओ द्वारा दी गई एक रैंकिंग से देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

विज्ञापन


नोटबंदी और जीएसटी के कारण बीते साल भारत की अर्थव्यवस्था सुस्त रही थी। अब भारत उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों की श्रेणी में सबसे तेजी से विकास कर रहा है। 2019 के लिए आईएमएफ ने भारत के लिए 7.8 फीसदी विकास दर का आकलन दिया है। आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट सोमवार को दावोस में जारी की। 
विज्ञापन


बड़ी कंपनियों के सीईओ ने लगाया अनुमान
विश्व की बड़ी कंपनियों के सीईओ ने अनुमान लगाया है कि देश सबसे तेजी से बढ़ेगा और इस साल ये जापान से भी आगे निकल जाएगा। ग्लोबल सीईओ के सर्वे में भारत को पांचवे स्थान पर रखा गया। प्राइसवाटर हाउस कूपर्स द्वारा किए गए इस सर्वे में अमेरिका को पहले, चीन को दूसरे , जर्मनी को तीसरे और यूके को चौथे स्थान पर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान किए गए इस सर्वे के आने से पीएम नरेंद्र मोदी को काफी बल मिलेगा। पीएम मोदी मंगलवार और बुधवार को इंटरनेशनल इन्वेस्टर्स को संबोधित करेंगे।

रिपोर्ट को जारी करते हुए पीडब्लूसी के चेयरमैन श्यामल मुखर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले एक साल में इन्फ्रास्ट्रकचर, उत्पादन और स्किल सेक्टर में बहुत ज्यादा काम किया है। हालांकि क्लाइमेट चेंज और साइबर सिक्युरिटी जैसे मामले पर सीईओ की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। 

मजबूत ट्रैक पर है इकोनॉमी

indian economy will see a fastest rise in 2018, says survey of global ceo

इंटनेशनल मॉनेटरी फंड की एमडी क्रिस्टीन लगार्डे का मानना है कि भारत की इकोनॉमी काफी मजबूत ट्रैक पर है और भविष्य में नोटबंदी और जीएसटी का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि आईएमएफ ने भारत की ग्रोथ के अनुमान को घटा दिया था। 

मीडियम, लांग टर्म में दिखेगा रिजल्ट
लगार्डे का मानना है कि भारत में ऐसे काफी मजबूत रिफॉर्मं हो रहे हैं, जिनका नतीजा मीडियम और लांग टर्म में देखने को मिलेगा। पहले नोटबंदी और फिर बाद में जीएसटी के लागू करने के बाद यह देखना आश्चर्यजनक नहीं था कि इकोनॉमी की रफ्तार सुस्त पड़ी है, लेकिन लंबे समय में इसका अच्छा फायदा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed