फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Govt clears 78 days bonus proposal for railway employees

खुशखबरी: रेलवे कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 78 दिनों का बोनस

Wed, 28 Sep 2016 07:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
Govt clears 78 days bonus proposal for railway employees
बोनस

सरकार की तरफ से रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने रेलवे के करीब 12 लाख कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।  मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि रेलवे संसाधनों की कमी के बीच उत्पादकता आधारित बोनस की गणना की गयी तो 75 दिन के बोनस देने का हिसाब बना था।
विज्ञापन


लेकिन पिछले साल 78 दिनों का बोनस दिया गया था तो फैसला किया गया कि इस बार भी 78 दिनों का ही बोनस दिया जाये। उन्होंने बताया कि बोनस की राशि का भुगतान दशहरे के पहले ही किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के 12 लाख से अधिक कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने के बाद मिलने वाली बोनस की राशि पिछले साल की बोनस राशि से अधिक होगी। 


इस बार बोनस की गणना के लिए वेतन सीमा 3500 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये की गई है, जिससे रेलकर्मियों की बोनस राशि दोगुना होने की संभावना है। पिछले साल प्रति कर्मचारी दिया गया न्यूनतम बोनस 8,975 रुपये था। इसके तहत रेलवे के देशभर में फैले सभी गैर-राजपत्रित कर्मचारी आते हैं। इससे रेलवे पर 2,090.96 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed