फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   government extends date for submission of air india bid

एयर इंडिया के विनिवेश के लिए सरकार ने बढ़ाई बोली जमा करने की आखिरी तारीख

Thu, 10 May 2018 05:14 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 May 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
government extends date for submission of air india bid

एयर इंडिया के विनिवेश के तहत कंपनी में हिस्सेदारी के लिए प्रारंभिक बोली जमा करने की समय सीमा इसी महीने खत्म हो रही है। इस बीच नागरिक उड्डयन सचिव आरएन चौबे ने बृहस्पतिवार को कहा कि एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया में भारी दिलचस्पी देखी जा रही है। कर्ज में डूबी कंपनी एयर इंडिया के प्रस्तावित 76 फीसदी विनिवेश के लिए एक्सप्रेसन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई है।

विज्ञापन


कंपनियां कर रही हैं पूछताछ
यहां बृहस्पतिवार को शुरू हुए यूएस-इंडिया एविएशन सम्मेलन में चौबे ने कहा कि एयर इंडिया के लिए भारी अभिरुचि देखी जा रही है। उन्होंने हालांकि कहा कि किसी भी अमेरिकी विमानन कंपनी ने एयर इंडिया के लिए औपचारिक अभिरुचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन


इस विनिवेश में लाभ में चल रही कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईसैट्स भी शामिल हैं। एआईसैट्स राष्ट्रीय विमानन कंपनी और सिंगापुर की कंपनी सैट्स लिमिटेड की बराबर हिस्सेदारी वाला संयुक्त उपक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जून को पता चलेगा योग्य बोलीदाता का नाम
बोली जमा करने की आखिरी तारीख पहले 14 मई थी, जिसे बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। अब योग्य बोलीदाता की जानकारी 15 जून को मिलेगी, जबकि इससे पहले इसके लिए 29 मई की तारीख तय थी।


सरकार होगी बहुमत शेयरधारक
सरकार ने हालांकि यह स्पष्ट कर दिया है कि विनिवेश के बाद एयर इंडिया में 24 हिस्सेदारी के साथ उसके पास बहुमत शेयरधारक का अधिकार होगा। एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया की शुरुआत में 76 फीसदी हिस्सेदारी के प्रस्तावित विनिवेश और निजी इकाई को प्रबंधन हस्तांतरण पर प्रारंभिक सूचना ज्ञापन 28 मार्च को जारी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed