फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   flipkart 100 employees become crorepati after deal with walmart

वॉलमार्ट डील से फ्लिपकार्ट के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ऐसे बन गए करोड़पति

Thu, 10 May 2018 11:15 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 May 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
flipkart 100 employees become crorepati after deal with walmart

फ्लिपकार्ट को वॉलमार्ट द्वारा खरीदने के बाद भारतीय रिटेलर कंपनी के करीब 100 से अधिक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। इस डील से उन कर्मचारियों को सबसे बड़ा फायदा हुआ है, जिनके पास पहले से फ्लिपकार्ट के शेयर मौजूद हैं। 

विज्ञापन


कर्मचारी बने करोड़पति
इस डील से कंपनी के 100 कर्मचारी करोड़पति बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वॉलमार्ट की ओर से फ्लिपकार्ट के कर्मचारियों को शेयर बेचने के लिए 100% बायबैक का ऑफर दिया जाएगा। बता दें कि, फ्लिपकार्ट अपने स्टॉक को 4 साल की अवधि में दिए जाते थे। इसके बाद कर्मचारियों को एक साल की सीमा के बाद हर महीने उन्हें कंपनी को देने की अनुमति होती थी। 
विज्ञापन


शेयरों की कीमत 13455 करोड़ रुपये
इन कर्मचारियों के पास जो शेयर मौजूद हैं वो करीब 13455 करोड़ रुपये के हैं। इस डील के बाद यह कर्मचारी अपने शेयर फ्लिपकार्ट को बेच सकते हैं, जिसके बाद यह सभी कर्मचारी करोड़पति बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय बाजार में पिछले दरवाजे से घुसने की कोशिश कर रहा वॉलमार्ट  
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने ‘फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट’ डील पर सवाल उठाया है। मंच ने बुधवार को आरोप लगाया कि यह पिछले दरवाजे से भारतीय खुदरा बाजार में घुसने की वालमार्ट की कोशिश है। उन्होंने देश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की। 

स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। यह आरएसएस का आर्थिक संगठन है। उसने दावा किया कि मौजूदा नियमों से बचने के लिए वॉलमार्ट ई-कॉमर्स का सहारा ले रहा है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि वॉलमार्ट पिछले दरवाजे से भारतीय बाजार में दाखिल होने की कोशिश कर रहा है। दरअसल मल्टी ब्रांड खुदरा में विदेशी कंपनियों को आने की मंजूरी नहीं हैं। 


एसजेएम के सह संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा कि यह छोटे और मध्यम उद्योगों, छोटी दुकानों और नौकरियां पैदा करने के अवसर को खत्म कर देगा। इनमें से अधिकतर छोटे उद्योग खुद को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वालमार्ट के आने से उनके लिए और समस्याएं पैदा हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed