फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Enforcement Directorate has summoned Air Asia CEO Tony Fernandes

एयर एशिया के सीईओ व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

Thu, 16 Jan 2020 11:59 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 16 Jan 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate has summoned Air Asia CEO Tony Fernandes
प्रवर्तन निदेशाल - फोटो : Twitter

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए एयर एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टोनी फर्नांडिस समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को समन जारी किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
 

2018 में दर्ज किया गया था मामला 

बता दें कि ईडी ने एयर एशिया और इसके अधिकारियों के खिलाफ साल 2018 में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इस संदर्भ में अधिकारियों ने कहा कि 20 जनवरी को फर्नांडिस को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी पर है आरोप

दरअसल, भारतीय अनुषंगी एयर एशिया इंडिया लिमिटेड को अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस दिलाने के लिए एयर एशिया पर सरकारी नीतियों को गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। इतना ही नहीं, विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत भी इस मामले में ईडी की जांच चल रही है।

यह है कानून

बता दें कि 5/20 नियम में जिस एयरलाइन के पास पांच साल का अनुभव होता है और उसके पास 20 एयरक्राफ्ट होते हैं, उन्हीं कंपनियों को इंटरनेशनल ऑपरेशन के लिए लाइसेंस दिया जाता है। 

एफआईआर में हैं इनके नाम

एयर एशिया मलयेशिया के ग्रुप सीईओ एंथोनी फ्रांसिस, 'टोनी' फर्नांडिस के अलावा ट्रैवल फूड ओनर सुनील कपूर, एयर एशिया के डायरेक्टर आर वेंकटरमन, एविएशन कंसल्टेंट दीपक तलवार, सिंगापुर की एसएनआर ट्रेडिंग के डायरेक्टर राजेंद्र दूबे और कुछ सरकारी अधिकारियों का नाम एफआईआर में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed