{"_id":"5e7f21078ebc3e6faa49eb5d","slug":"due-to-corona-virus-threat-spicejet-offers-government-to-fly-people-going-back-to-bihar-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मुंबई से पलायन कर रहे लोगों के लिए हवाई यात्रा की SpiceJet ने की सरकार को पेशकश","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
दिल्ली-मुंबई से पलायन कर रहे लोगों के लिए हवाई यात्रा की SpiceJet ने की सरकार को पेशकश
Sat, 28 Mar 2020 03:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 28 Mar 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच दिल्ली और मुंबई से लोगों की पलायन करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसे में निजी एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) ने मदद की पेशकश की है। स्पाइसजेट की तरफ से दिल्ली और मुंबई से पलायन करने वाले लोगों को बिहार तक के लिए हवाई यात्रा की पेशकश की गई है।
विज्ञापन
एयरलाइन के सीएमडी अजय सिंह ने कहा, "21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान स्पाइसजेट किसी भी मानवीय मिशन के लिए सरकार को अपने विमान और चालक दल के सदस्यों की सेवाएं देने के लिए तैयार है। ऐसे में जो पलायन कर रहे मजदूर हैं उनके लिए एयरलाइन दिल्ली और मुंबई से पटना तक के लिए कुछ उड़ानों को संचालित करने के लिए तैयार है ताकी, लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14 अप्रैल की आधीरात तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इंडिगो और गोएयर की तरफ से भी किसी भी जरूरी मिशन के लिए अपने विमान के साथ चालक दल और स्टाफ के सदस्यों की सरकार को पेशकश की गई है।
विज्ञापन
स्पाइसजेट के सीएमडी ने कहा, "हमने सरकार को किसी भी मानवीय मिशन के लिए अपने विमान और चालक दल की पेशकश की है। हम पहले से ही सरकार के लिए हर दिन भोजन, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण जैसी जरूरी चीजों के लिए उड़ान भर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम दिल्ली / मुंबई और पटना के बीच कुछ विमानों की उड़ान के जरिए प्रवासी श्रमिकों, खास कर बिहार के लोगों की परेशानी को कम करना चाहते।"