फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   delhi highcourt orders special audit of patanjali Ayurveda by income tax department

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया पतंजलि को झटका, कराना होगा अपने खातों का स्पेशल ऑडिट

Wed, 19 Dec 2018 02:50 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Wed, 19 Dec 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
delhi highcourt orders special audit of patanjali Ayurveda by income tax department
योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। आयकर विभाग द्वारा 2011 में दायर की गई एक याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि कंपनी को अपने सभी खातों का स्पेशल ऑडिट कराना होगा। कोर्ट ने कंपनी से कहा है कि वो इसके लिए आयकर आधिकारियों का सहयोग करे। 
विज्ञापन


इस वजह से दिया फैसला

आयकर विभाग ने कोर्ट के सामने तर्क रखा कि कंपनी का एक नहीं बल्कि बहुत सारे खाते हैं, जिसकी वजह से स्पेशल ऑडिट होना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी को कहां-कहां से आय होती है इसकी जानकारी केवल स्पेशल ऑडिट से ही मिल सकेगी। 
विज्ञापन


पांच साल में पहली बार गिरी बिक्री

पतंजलि की बिक्री पिछले पांच साल में पहली बार गिर गई है। जीएसटी और कमजोर होते विपणन नेटवर्क की वजह से कंपनी की आय भी 2013 के बाद मार्च 2018 में समाप्त हुए वित्त वर्ष में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ 8148 करोड़ रुपये रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी, ब्रांडेड गारमेंट सेक्टर में किया प्रवेश

delhi highcourt orders special audit of patanjali Ayurveda by income tax department

हालांकि इन सबके बावजूद कंपनी ने इस साल डेयरी और रेडीमेड गारमेंट सेक्टर में भी प्रवेश किया है। धनतेरस के दिन दिल्ली के पीतमपुरा में पतंजलि ने अपना पहला ब्रांडेड कपड़ों का रिटेल स्टोर परिधान खोला था। इस स्टोर में तीन हजार तरह के कपड़ों की वैरायटी लेकर के आए हैं।

इसमें किड्सवेयर, महिलाओं के परिधान, पुरुषों के सभी कपड़े, योगा वेयर, फेंसी ड्रेस शामिल होंगी। इस स्टोर में लंगोट से कोट तक और पार्टी वेयर कपड़े मिलेंगे। कपड़े भारतीय शैली को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे और यह पूरी तरह से स्वदेशी हैं।  

पतंजलि के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार लाख लीटर तरल दूध बाजार में बिक्री के लिए जारी किया जाएगा। धीरे-धीरे इसकी क्षमता में बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी की योजना अगले छह महीने में इस कारोबार को 500 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की है।

दूध-दही से लेकर फ्रोजन मटर तक

कंपनी का दावा है कि सारे उत्पादों में किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है और ग्राहकों को शुद्ध उत्पाद मिलेंगे। पतंजलि आर्युवेद के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने बताया कि लोगों को गाय का शुद्ध दूध और इससे बने उत्पाद अब बहुत ही कम दर पर मिलेंगे। कंपनी ने फ्रोजन मटर, अन्य कटी सब्जियां और फ्रेंच फ्राइज जैसे उत्पाद भी लांच कर दिए हैं। 

लांच किए यह उत्पाद भी

डेयरी प्रॉडक्ट के अलावा कंपनी ने पशु आहार, दिव्य जल के नाम से बोतलबंद पानी और अन्य उत्पादों को लांच किया है। बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने देश में कार्यरत अन्य सभी बड़ी कंपनियों को शीर्षासन करा दिया है। लांच से पहले बाबा रामदेव ने खुद गाय का बाल्टी में दूध निकाल कर दिखाया।

नए साल में आईपीओ लेकर आएगी पतंजलि

बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी कंपनी एक महीने के अंदर अपना आईपीओ लेकर के आएगी, जिससे वो बाजार से पूंजी जुटा सके। बाबा रामदेव ने साथ ही अगले दो साल में देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर को पीछे करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही वो 2025 तक पतंजलि को विश्व की सबसे बड़ी एफएमसीजी ब्रांड बनने का लक्ष्य रखा है। बाबा रामदेव ने संकेत देते हुए कहा कि वो नए साल में एक 'अच्छी खबर' सभी को देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed