फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   cognizant to resize its head count, will shed 13k employees in next two years

13 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी कोग्निजेंट, इस कारोबार को करेगी अलविदा

Thu, 31 Oct 2019 01:04 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 31 Oct 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
cognizant to resize its head count, will shed 13k employees in next two years
cognizant

विश्व की प्रमुख आईटी कंपनी कोग्निजेंट जल्द ही 13 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। आने वाली कुछ तिमाही में यह देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी अपने कंटेंट मॉडरेशन कारोबार को भी अलविदा कहेगी। इसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा, क्योंकि कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी भारतीय हैं। 

विज्ञापन

इन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

अमेरिका के न्यूजर्सी मुख्यालय स्थित कंपनी ने कहा है कि वो मीडिल और सीनियर लेवल के करीब दस से 12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। इसमें से कुल पांच हजार कर्मचारियों को दोबारा से ट्रेनिंग दी जाएगी और इसके बाद इनको नौकरी पर रखा जाएगा। इससे कुल सात हजार लोग कम हो जाएंगे, जो कंपनी के कुल कर्मचारियों का महज दो फीसदी हिस्सा है। 

विज्ञापन

यहां से निकलेंगे छह हजार लोग

कंपनी ने घोषणा की है, कि वो कंटेंट मॉडरेशन के कारोबार से भी निकलेगी। इस कारोबार में कुल छह हजार लोग पूरी दुनिया में कार्यरत हैं। कंपनी के इस कारोबार का सबसे बड़ा क्लाइंट फेसबुक है। कोग्निजेंट के इस कदम से उसके संचार, मीडिया और टेक्नोलॉजी सेगमेंट के कारोबार पर भी असर पड़ेगा। इस सारी कवायद को पूरा करने में करीब एक से दो साल का वक्त लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed