फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Cognizant plans to hire 28000 freshers in 2021 in India compared to 17000 hired in 2020

खुशखबर: बंपर नौकरियां निकालने वाली है कॉग्निजेंट, 2021 में नियुक्त करेगी 28 हजार फ्रेशर्स

Sun, 09 May 2021 09:54 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sun, 09 May 2021 09:54 AM IST
सार

कॉग्निजेंट बंपर नौकरियां निकालने वाली है। कंपनी ने कहा है कि उसने भारत में साल 2021 के दौरान 28,000 फ्रेशर्स नियुक्त करने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन
Cognizant plans to hire 28000 freshers in 2021 in India compared to 17000 hired in 2020
कॉग्निजेंट - फोटो : pixabay

विस्तार

आईटी सेक्टर ज्यादातर युवाओं का पसंदीदा सेक्टर माना जाता है। यहां हर कोई काम करना चाहता है। कोरोना काल में आईटी सर्विस कंपनी कॉग्निजेंट बंपर नौकरियां निकालने वाली है। कंपनी ने कहा है कि उसने भारत में साल 2021 के दौरान 28,000 फ्रेशर्स नियुक्त करने की योजना बनाई है। साल 2020 में कंपनी ने 17,000 फ्रेशर्स को नियुक्त किया था।

विज्ञापन


इसलिए बनाई नियुक्ति की योजना
कॉग्निजेंट एक अमेरिकी कंपनी है, जिसमें कुल 2,96,500 कर्मचारी काम कर रहे हैं। भारत में इसके दो लाख से अधिक कर्मचारी हैं। दरअसल कॉग्निजेंट में एट्रिशन यानी नौकरी छोड़कर जाने वालों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। इसका असर कंपनी के रेवेन्यू पर भी देखने को मिल रहा है। कैलेंडर वर्ष 2021 की पहली तिमाही में कंपनी का स्वैच्छिक एट्रिशन 18 फीसदी रहा। इसलिए कंपनी फ्रेशर्स नियुक्त करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में कॉग्निजेंट के सीईओ ब्रायन हम्फ्रीज ने बताया कि, 'कंपनी एट्रिशन को संबोधित करने के लिए सही काम कर रही है। इस बीच, हम वेतन मुद्रास्फीति तत्वों को प्रबंधित करने के लिए भी काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड गति से कर्मचारियों को काम पर रख रही कंपनी
उन्होंने कहा कि, 'कंपनी में पिछले कुछ महीनों में इस्तीफों के आधार पर एट्रिशन में क्रमिक वृद्धि देखेगी। भारत में दो महीने की नोटिस अवधि है। इसलिए हमें इस बात की जानकारी है कि दूसरी तिमाही में कितने कर्मचारी नौकरी छोड़ेंगे। लेकिन इस बीच हम रिकॉर्ड गति से कर्मचारियों को काम पर भी रख रहे हैं।'


पहली तिमाही में 4.4 अरब डॉलर रही आय 
मालूम हो कि कंपनी ने अपनी पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। मार्च 2021 की समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की आय 4.4 अरब डॉलर रही है। इसमें सालाना आधार पर 2.4 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी की नेट इनकम में सालाना आधार पर 37.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और ये 50.5 करोड़ डॉलर पर रही है। कंपनी ने नतीजे जारी करते हुए ये भी कहा है कि उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ सात से नौ फीसदी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed