फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   coca cola to launch new soft drinks blended with fruit juice

अब कोल्ड ड्रिंक में मिलेगा जूस का मजा, कोका कोला करेगी अपने सॉफ्ट ब्रीवरेज में बड़ा बदलाव

Mon, 05 Feb 2018 11:47 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
coca cola to launch new soft drinks blended with fruit juice
coca cola

गर्मियों का सीजन शुरू होने पर जब आप अपनी प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक की बोतल खोलेंगे, तो उसमें विभिन्न फलों के जूस का फ्लेवर भी मिलेगा। विश्व की सबसे बड़ी कोला कंपनी-- कोका कोला इस तरह का प्रयोग पहली बार भारत में करने जा रही है। 

विज्ञापन


इन ब्रांड्स में होगा बदलाव
कंपनी अपने सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड स्प्राइट, लिम्का और फेंटा में यह बदलाव करने जा रही है। कंपनी इन ब्रांड्स में करीब 5 फीसदी फ्रूट जूस का इस्तेमाल करेगी। यह जूस उन फलों से तैयार किया जाएगा, जिन्हें कंपनी सीधे किसानों से खरीदेगी। 

विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक के बजाए लोगों की पसंद जूस

coca cola to launch new soft drinks blended with fruit juice
cold drink

कोका कोला अपनी पॉलिसी में इसलिए बदलाव करने जा रही है, क्योंकि अब लोग स्वास्थ्य के प्रति काफी संजीदा हो गए हैं। ऐसे में अब देश में कोल्ड ड्रिंक के बजाए लोग जूस ज्यादा पीने लगे हैं। कंपनी को उम्मीद है फलों का जूस कोल्ड ड्रिंक में मिलाने से उसकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। इससे देश भर के किसानों को तो लाभ होगा ही, साथ ही सरकार की तरफ से टैक्स में छूट भी मिलेगी। 

कंपनी ने किया फ्रूट जूस की तरफ फोकस
कोक ने भी लोगों का रूझान देखते हुए अब अपना फोकस हेल्थ बेस्ड फ्रूट ड्रिंक्स की तरफ कर लिया है। कंपनी भी मिनट मेड के नाम से संतरा, नींबू और मौसमी जूस बेच रही है। अब कोल्ड ड्रिंक में फ्रूट जूस मिलाने से कंपनी को उम्मीद है कि उसका मार्केट शेयर भी बढ़ जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed