फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   chinese billionaire lost half of his wealth in 30 minutes

किस्मत की मार - महज आधे घंटे में खो दी अरबों की दौलत

Thu, 21 May 2015 04:05 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
chinese billionaire lost half of his wealth in 30 minutes

वैसे तो इंसान को संपत्ति जुटाने में पूरी जिंदगी लग जाती है लेकिन दुनिया में ऐसे भी कुछ लोग हैं जो अपनी एक छोटी सी गलती से कुछ ही पलों में पूरी पूंजी गंवा बैठते हैं। खून पसीने बहा कर अपनी एक कंपनी खड़ी करना कोई आसान काम नहीं लेकिन जब उसी कंपनी को अपनी ही गलती के कारण डूबते हुए देखना पड़े तो सोचिए जरा, उस शख्स पर क्या बीतेगी।

विज्ञापन


चीन के दूसरे सबसे अमीर आदमी माने जाने वाले ली हेजुन ने भी एक गलती से अपनी आधी जायदाद खो दी। सोलर पॉवर उपकरण बनाने वाली कंपनी हैनर्जी थिन फिल्म पॉवर ग्रुप लिमिटेड के चेयरमैन ली ने 30 बिलियन डालर के करीब अपनी निजी संपत्ति जुटाई थी। एक समय था जब हैनर्जी की मार्केट पूंजी 40 बिलियन थी।
विज्ञापन


लेकिन बुधवार को हांग कांग में व्यापार करते समय आखिरी 30 मिनट में कंपनी के शेयर 40 प्रतिशत तक ऐसे गिरे कि हांग कांग स्टॉक एक्सचेंज को भी बाजार कुछ समय के लिए बंद करना पड़ गया। मार्केट में हाहाकार मच गया और ली मात्र आधे घंटे में दिवालिया हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापार में हो गया भारी नुकसान

chinese billionaire lost half of his wealth in 30 minutes

शेयरों में भारी गिरावट के चलते ली की कंपनी को इतना भारी नुकसान हुआ कि कंपनी के शेयरों की कीमत 14 बिलियन तक गिर गई। शेयर की कीमत गिरने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन यह माना जा रहा है कि ली हेजुन के वार्षिक शेयरहोल्डर मीटिंग में न जाने के कारण ऐसा हुआ। हेजुन ने यह कभी नहीं सोचा होगा कि एक मीटिंग को नजरअंदाज करना उन पर कितना भारी पड़ जाएगा। ली ने कहा कि पिछले साल कुछ सामान्य से कारण के चलते उन्होंने शेयर होल्डर वाली मीटिंग में न जाने का फैसला किया था लेकिन ये फैसला उनके लिए बहुत भारी पड़ा।

कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि ली को उस समय 'कुछ जरूरी काम' थे। सेल्स और अन्य व्यापार संबंधी निर्णयों में पारदर्शिता न होने की वजह से विश्लेषक पहले ही हैनर्जी की आय को लेकर चौकन्ने थे।

पिछले साल जब कंपनी के स्टॉक 500 प्रतिशत तक बढ़े थे, तभी इसका अधिमूल्यांकन कर लिया गया था। कंपनी के शियर में गिरावट तभी आई जब एक दिन पहले ही हेजुन की प्रतियोगी सोलर पॉवकर कंपनी 'यिंगली' के शेयर 37 प्रतिशत तक नीचे पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed