फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   CAIT says that Flipkart and Aditya Birla Fashion proposed deal violates government FDI policy

FDI नीति का उल्लंघन है फ्लिपकार्ट-आदित्य बिड़ला फैशन का प्रस्तावित सौदा: CAIT

Wed, 28 Oct 2020 04:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 28 Oct 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
CAIT says that Flipkart and Aditya Birla Fashion proposed deal violates government FDI policy
flipkart

व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) द्वारा वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ग्रुप को 7.8 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री के जरिए 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर आपत्ति जताई है। कैट ने कहा है कि प्रस्तावित सौदा सरकार की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति का उल्लंघन है। 

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्री को लिखा पत्र
कैट ने इस बारे में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र लिखा है। पत्र में मंत्री से इस सौदे को अनुमति नहीं देने का आग्रह किया है। कैट ने कहा कि एबीएफआरएल को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से फ्लिपकार्ट समूह के स्वामित्व-नियंत्रण वाले मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म पर अपना सामान बेचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन


पीयूष गोयल से किया आग्रह 
कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने गोयल से आग्रह किया है कि इस प्रस्तावित एफडीआई को तब तक अनुमति नहीं दी जाए, जब तक कि एबीएफआरएल यह भरोसा नहीं दे देती है कि वह वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट समूह के मार्केटप्लेस के जरिए अपना तैयार माल नहीं बेचेगी। कैट ने कहा कि कंपनी की ओर से शेयर बाजारों को जो सूचना दी गई है, उससे फ्लिपकार्ट समूह के स्वामित्व और परिचालन वाले मार्केटप्लेस पर एबीएफआरएल को एक 'वरीयता विक्रेता' बनाने की मंशा का पता चलता है जो सरकार की नीति का उल्लंघन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है नियम
कैट ने कहा कि मौजूदा एफडीआई नीति किसी भी विदेशी कंपनी को ऐसी किसी भी कंपनी में जिसमें उसका निवेश हो, उसको ई-कॉमर्स सहित बहु ब्रांड खुदरा व्यापार में किसी भी प्रकार के गठजोड़ की अनुमति नहीं देती है, फिर चाहे वो ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ही क्यों न जुड़ा हो।


ABFRL के पास 3,004 स्टोर्स का नेटवर्क
ABFRL के पास 3,004 स्टोर्स का नेटवर्क है, जिसमें 23,700 मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स की उपस्थिति है। यह पैंटालूंस खुदरा के अलावा वैन ह्यूसेन, लुई फिलिप, एलन सोली और पीटर इंग्लैंड जैसे ब्रांडों का संचालन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed