फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Amazon may acquire Metro Goldwyn Mayer MGM studios soon

बड़ी डील: एक और सौदे की तैयारी, अमेजन खरीद सकती है जेम्स बॉन्ड फिल्म बनाने वाली MGM

Wed, 19 May 2021 03:02 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 19 May 2021 03:02 PM IST
सार

अमेजन मेट्रो गोल्डविन मेयर का अधिग्रहण करने के लिए बातचीत कर रही है। यह सौदा पांच से 10 अरब डॉलर के बीच हो सकता है। 

विज्ञापन
Amazon may acquire Metro Goldwyn Mayer MGM studios soon
मेट्रो गोल्डविन मेयर (MGM) - फोटो : pixabay

विस्तार

वार्नर मीडिया और डिस्कवरी मीडिया के विलय की घोषणा के बाद अब दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन मेट्रो गोल्डविन मेयर (MGM) का अधिग्रहण करने के लिए बातचीत कर रही है। इसका सीधा मुकाबला नेटफ्लिक्स जैसे प्रमुख कंपनियों के साथ होगा। न्यूयॉर्क टाइम्स, द इंफॉर्मेशन और अन्य मीडिया के अनुसार, यह सौदा पांच से 10 अरब डॉलर के बीच हो सकता है। 

विज्ञापन


एमजीएम के पास जेम्स बॉन्ड सीरीज के प्रसारण का अधिकार 
एमजीएम कंपनी के पास तमाम एनीमेशन फिल्मों के अधिकार के अलावा सारी जेम्स बॉन्ड फिल्मों के प्रसारण, प्रदर्शन व वितरण अधिकार भी हैं। एमजीएम स्टूडियोज के पास जेम्स बॉन्ड के अलावा फिल्म सीरीज रॉकी और तमाम टीवी शोज के भी बौद्धिक संपदा अधिकार हैं। 
विज्ञापन


हॉलीवुड के प्रमुख स्टूडियो में से एक है एमजीएम 
द गार्जियन की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एमजीएम के पास 4000 फिल्में और 17,000 घंटे के टीवी की लाइब्रेरी है, जिनमें रोबो कॉप, द पिंक पैंथर, द साइलेंस ऑफ लैम्ब्स आदि भी शामिल हैं। एमजीएम की स्थापना 1924 में हुई थी और इस सौदे से एमजीएम के स्वामित्व में एक बदलाव आएगा। एमजीएम हॉलीवुड के प्रमुख स्टूडियो में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्नर मीडिया का डिस्कवरी मीडिया में विलय
मालूम हो कि हाल ही में अमेरिकी दूरसंचार कंपनी एटी एंड टी ने अपनी वार्नर मीडिया यूनिट, जो कि सीएनएन व एचबीओ की मालिक है, और डिस्कवरी मीडिया के विलय की घोषणा की थी। बताया जा रहा है कि एटी एंड टी के मीडिया कारोबार को डिस्कवरी के रियलिटी-टीवी साम्राज्य से मिलाकर एक बड़ी मीडिया होल्डिंग्स कंपनी बनाई जा सकती है। यह कदम नेटफ्लिक्स इंकॉर्पोरेशन और वॉल्ट डिज्नी कंपनी को टक्कर देगी। यह एटी एंड टी की रणनीति में अहम बदलाव है। इसके तहत दूरसंचार और मीडिया कारोबार एक हो जाएगा। जब सौदा पूरा हो जाएगा तो एटी एंट टी को 43 अरब डॉलर मिलेंगे। नई कंपनी में एटी एंड टी के शेयरधारकों की हिस्सेदारी 71 फीसदी होगी, जबकि डिस्कवरी मीडिया के शेयरधारकों की हिस्सेदारी 29 फीसदी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed