फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Air India employee unions to oppose privatisation plans of government

एकमात्र सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के निजीकरण का कर्मचारी संघ करेंगे विरोध

Thu, 07 Nov 2019 10:17 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 07 Nov 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Air India employee unions to oppose privatisation plans of government

सार्वजनिक क्षेत्र की एकमात्र विमानन कंपनी एयर इंडिया के निजीकरण का कर्मचारी संघों ने विरोध करने का फैसला लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कर्मचारियों को उनके वेतन और पेंशन के भुगतान सहित विभिन्न मुद्दों पर अभी भी स्पष्टता नहीं है।

विज्ञापन

बैठक में लिया यह फैसला

बुधवार को मुंबई में विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों की बैठक में यह फैसला लिया। इसके अनुसार,  सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन (आईटीएफ) को निजीकरण के खिलाफ पत्र लिखा जाएगा। इनमें पायलट, चालक दल के सदस्य, इंजीनियर और ग्राउंड स्टाफ समेत अन्य का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियन शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि सरकार घाटे में चल रही एयर इंडिया के प्रस्तावित विनिवेश के लिए अंतिम रूपरेखा पर काम कर रही है। 

एयर इंडिया पर है 58 हजार करोड़ का कर्ज

एयर इंडिया पर फिलहाल लगभग 58,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके अलावा सरकारी विमानन कंपनी का परिचालन घाटे में बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेल कंपनियों का 5,000 करोड़ रुपये बकाया 

अगस्त में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कहा था कि एयर इंडिया का बकाया ईंधन बिल 5,000 करोड़ रुपये हो गया था, जिसका लगभग भुगतान नहीं किया गया था।

टाटा समूह ने दिखाई थी एयर इंडिया को खरीदने में रुचि

इस बीच यह भी खबर आई थी कि टाटा समूह, जिसने 87 साल पहले एयर इंडिया की नींव रखी थी, वो फिर से इसको सरकार से खरीद सकती है। टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन में इस बारे में इशारा किया था हालांकि नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने और बोली लगाने से पहले वो पहले सरकार के नियमों के बारे पूरी जानकारी लेंगे। 

जेआरडी टाटा ने की थी शुरुआत

जेआरडी टाटा ने एयर इंडिया की 1932 में शुरुआत की थी। पिछले साल जब सरकार ने एयर इंडिया की 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां मंगवाई थीं, तब भी टाटा समूह द्वारा इसको खरीदने की बात उठी थी। हालांकि तब समूह इसको खरीदने से पीछे हट गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed