फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   after pnb scam cvc order to transfer bank employees who stayed in branch for more than 3 years

एक जगह पर तीन साल से ज्यादा नहीं रहेंगे बैंक अफसर, सीवीसी ने जारी किए बैंकों को निर्देश

Mon, 19 Feb 2018 01:22 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Feb 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
after pnb scam cvc order to transfer bank employees who stayed in branch for more than 3 years
cvc

पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले के बाद अब सभी पीएसयू और प्राइवेट बैंकों को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने नए निर्देश जारी किए हैं। अब से सभी बैंकों की ब्रांचों में तीन साल से अधिक समय से टिके अफसरों का ट्रांसफर किया जाएगा। आदेश को सभी बैंकों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 

विज्ञापन

 

5 साल से ज्यादा एक जिले में न रहे कर्मचारी

after pnb scam cvc order to transfer bank employees who stayed in branch for more than 3 years

सीवीसी ने अपने आदेश में कहा है कि जिन कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2017 तक 5 साल एक ही बैंक की ब्रांच में हो गए हैं, उनका भी ट्रांसफर होना चाहिए। पंजाब नेशनल बैंक और नीरव मोदी का घोटाला उजागर होने के बाद केंद्रीय सतर्कता आयोग, वित्त मंत्रालय के कुछ अधिकारियों और बैंक के अधिकारियों पर शिकंजा कसने जा रहा है। अभी तक प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग इस मामले की जांच में शामिल था। अब केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) भी जांच में शामिल हो गया है। 

बैंकों ने शुरू की तैयारी
बैंकों ने भी सीवीसी का आदेश मिलने के बाद अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। सभी बैंकों ने अपने-अपने जोनल ऑफिस को पत्र लिखकर ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करने को कहा है जो कि 3 साल से ज्यादा समय से एक ब्रांच में तैनात हैं। आदेश में कहा गया है कि लिस्‍ट तैयार करते इस बात का पूरा ध्‍यान रखा जाए कि एक भी अधिकारी छूट न जाए।

कई जगह लंबे वक्त से एक ही जगह अधिकारी तैनात
सीवीसी को अपनी जांच में पता चला है कि कई बैंकों की ब्रांचों में लंबे समय से कई अधिकारी और अन्य कर्मचारी लंबे समय से तैनात हैं। पीएनबी घोटाले में बैंक के पूर्व अधिकारी और मुख्य आरोपी गोकुलनाथ शेट्टी और विंडो ऑपरेटर मनोज खराट करीब 7 साल से एक ही ब्रांच में काम कर रहे थे। इससे पहले भी बैंकों में ऐसे कई मामले आए हैं जब एक ही पोस्‍ट पर तैनात अफसरों के चलते घोटाले हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed