फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   Coronavirus Case News In Hindi : Consultation regarding special measures to protect interest of home buyers soon, Hardeep Singh Puri

घर खरीदने वालों को राहत देने की तैयारी, सरकार जल्द जारी करेगी दिशा-निर्देश

Thu, 30 Apr 2020 02:27 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 30 Apr 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Consultation regarding special measures to protect interest of home buyers soon, Hardeep Singh Puri
प्रतीकात्मक तस्वीर

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते रियल एस्टेट उद्योग पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में सरकार इससे जुड़े सभी पक्षों और खासतौर पर घर खरीदने वाले लोगों के हितों की रक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी कर रही है। सरकार का कहना है कि वह जल्द ही इस संबंध में सभी राज्यों के लिए परामर्श जारी करेगी।

विज्ञापन


इस संबंध में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि घर खरीदारों के साथ ही रियल एस्टेट उद्योग से जुड़े सभी अन्य पक्षों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जाने वाले विशेष कदमों के संबंध में सरकार जल्दी ही राज्यों को परामर्श जारी करेगी।
विज्ञापन


वहीं आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण बड़े पैमाने पर श्रमिक अपने घरों को लौट गए हैं और विभिन्न निर्माण सामग्री की आपूर्ति बाधित हुई है। इससे निर्माण गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन (बंद) की वजह से कई रियल एस्टेट परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 (रेरा) के प्रावधानों के तहत गठित केंद्रीय सलाहकार परिषद की एक तत्काल बैठक बुधवार को हुई है।


इस बैठक में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी मौजूद थे। बयान में कहा गया है कि रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए विशेष राहत प्रदान करने की मांग की गई है ताकि यह मौजूदा संकट के प्रतिकूल प्रभाव से निपटने में सक्षम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed