{"_id":"61ba83ac553c73283d39a77a","slug":"cmie-claim-unemployment-rate-decreased-to-seven-percent-in-november-but-the-crisis-still-persists","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमआईई का दावा : नवंबर में बेरोजगारी दर घटकर हुई सात फीसदी, पर संकट है अभी भी बरकरार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सीएमआईई का दावा : नवंबर में बेरोजगारी दर घटकर हुई सात फीसदी, पर संकट है अभी भी बरकरार
Thu, 16 Dec 2021 05:39 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 16 Dec 2021 05:39 AM IST
सार
सीएमआईई के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शहरों में बेरोजगारी दर बढ़ी है। नवंबर में ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगारी दर जहां अक्तूबर के 7.91 फीसदी से घटकर 6.44 फीसदी रह गई। वहीं, शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.21 फीसदी पहुंच गई।
विज्ञापन
बेरोजगारी दर
- फोटो : pixabay
विस्तार
आर्थिक गतिविधियों में सुधार के साथ रोजगार के मोर्चे पर भी राहत मिली है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि नवंबर में देश की बेरोजगारी दर घटकर 7 फीसदी रह गई, जो अक्तूबर में 7.75 फीसदी थी।
विज्ञापन
सीएमआईई का दावा, असंगठित क्षेत्र में घटी श्रमिकों की मांग
सीएमआईई के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शहरों में बेरोजगारी दर बढ़ी है। नवंबर में ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगारी दर जहां अक्तूबर के 7.91 फीसदी से घटकर 6.44 फीसदी रह गई। वहीं, शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.21 फीसदी पहुंच गई। अक्तूबर में यह 7.38 फीसदी थी। दिल्ली विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर अरूप मित्रा ने बताया कि बेरोजगारी दर में व्यापक सुधार के लिए अभी समय लगेगा।
विज्ञापन