फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   China to provide consular protection to Vivo employees held in India; Says firmly backs rights of its business

China: 'भारत में गिरफ्तार वीवो कर्मचारियों को देंगे हरसंभव मदद', चीनी विदेश मंत्रालय ने दी ये प्रतिक्रिया

Mon, 25 Dec 2023 09:45 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 25 Dec 2023 09:45 PM IST
सार

China: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्मार्टफोन निर्माता और कुछ अन्य के खिलाफ धनशोधन की जांच के सिलसिले में पिछले हफ्ते वीवो-इंडिया के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तारियों पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को कहा कि चीन  इस मुद्दे पर करीब से नजर रख रहा है। 

विज्ञापन
China to provide consular protection to Vivo employees held in India; Says firmly backs rights of its business
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग - फोटो : fmprc.gov.cn

विस्तार

चीन ने सोमवार को कहा कि वह भारत में वीवो के लिए काम करने वाले गिरफ्तार कर्मचारियों को राजनयिक सुरक्षा और सहायता प्रदान करेगा। उसने चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर संभव मदद की प्रतिबद्धता जतायी। वीवो चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। 

विज्ञापन

 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्मार्टफोन निर्माता औऱ कुछ अन्य के खिलाफ धनशोधन की जांच के सिलसिले में पिछले हफ्ते वीवो-इंडिया के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तारियों पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को कहा कि चीन  इस मुद्दे पर करीब से नजर रख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘भारत में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावास कानून के अनुसार संबंधित व्यक्तियों को सुरक्षा और सहायता प्रदान किया जाएगा।’ माओ निंग ने कहा,'चीन सरकार चीनी कंपनियों के उनके वैध अधिकारों और हितों की रक्षा का दृढ़ता से समर्थन करती है। हमें उम्मीद है कि भारत द्विपक्षीय रूप से फायदेमंद दोनों देशों के बीच व्यापार सहयोग को समझेगा और निष्पक्ष, न्यायसंगत, पारदर्शी तथा गैर-भेदभावपूर्ण व्यापार परिवेश प्रदान करेगा।'

विज्ञापन

वीवो-इंडिया के अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) होंग जुक्वान उर्फ टेरी, मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) हरिंदर दहिया और सलाहकार हेमंत मुंजाल को मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है।

जांच एजेंसी ने पहले इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक हरिओम राय, चीनी नागरिक गुआंगवेन उर्फ एंड्रयू कुआंग और चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग तथा राजन मलिक शामिल थे। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed