{"_id":"6052a096b67fe4062f5e01b1","slug":"changes-in-health-insurance-do-not-tamper-with-existing-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य बीमा उत्पादों में बदलाव करते समय मौजूदा सुविधाओं से छेड़छाड़ नहीं","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
स्वास्थ्य बीमा उत्पादों में बदलाव करते समय मौजूदा सुविधाओं से छेड़छाड़ नहीं
Thu, 18 Mar 2021 06:06 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 18 Mar 2021 06:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने कहा है कि कंपनियां अपने बीमा उत्पादों में बदलाव करते समय मौजूदा सुविधाओं से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगी। इरडा ने सभी सामान्य और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इरडा ने सामान्य व स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को दिए निर्देश
इरडा की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि पहले से चल रहे स्वास्थ्य बीमा उत्पादों में किसी भी तरह के बदलाव या अन्य सुविधाएं शामिल करते समय कंपनियां मौजूदा सहूलियतों और फायदों को खत्म नहीं कर सकती हैं। कंपनियों को छूट होगी कि वे नई सेवाएं या सुविधा उपलब्ध कराने के बदले ग्राहकों से और शुल्क ले सकती हैं।
विज्ञापन
हालांकि, इरडा ने स्पष्ट किया कि नई सुविधाएं जोड़ने या मौजूदा सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए कंपनियों को एडऑन कवर या वैकल्पिक कवर देना होगा, जिसके लिए अलग से राशि ली जा सकती है। यह पूरी तरह ग्राहक की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह नई या अपग्रेड की हुई सुविधा लेना चाहता है या नहीं।
विज्ञापन