{"_id":"614bdfdc8ebc3efb8b27022f","slug":"central-government-now-chinese-investors-will-not-be-able-to-buy-shares-in-lic","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार : एलआईसी में अब चीन के निवेशक नहीं खरीद सकेंगे शेयर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
केंद्र सरकार : एलआईसी में अब चीन के निवेशक नहीं खरीद सकेंगे शेयर
Thu, 23 Sep 2021 07:31 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:31 AM IST
सार
सूत्रों ने कहा, एलआईसी जैसी कंपनियों में चीन का निवेश जोखिम पैदा कर सकता है। यही वजह है कि सरकार चीन के निवेश को रोकने पर विचार कर रही है। हालांकि, अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
LIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के निवेशक भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ में पैसे नहीं लगा सकेंगे। चार वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और एक बैंकर ने बताया कि दोनों देशों के बीच तनाव को देखते हुए सरकार चीनी निवेशकों को एलआईसी में शेयर खरीदने से रोकना चाहती है।
विज्ञापन
सरकार को आशंका, एलआईसी में चीन का निवेश पैदा कर सकता है जोखिम
हालांकि, विदेशी निवेशकों को 20% तक शेयर खरीदने की मंजूरी देने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा, एलआईसी जैसी कंपनियों में चीन का निवेश जोखिम पैदा कर सकता है। यही वजह है कि सरकार चीन के निवेश को रोकने पर विचार कर रही है। हालांकि, अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वित्त मंत्रालय और एलआईसी ने इस पर अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
पहले की तरह व्यापार संभव नहीं
एक अधिकारी ने कहा कि सीमा विवाद के बाद चीन के साथ पहले की तरह व्यापार संभव नहीं है। उधर, सरकार एलआईसी में 10% हिस्सा बेच 900 अरब जुटाने की उम्मीद कर रही है। सरकार ने अभी तक तय नहीं किया है कि वह पूरी राशि जुटाने के लिए शेयरों को एक किस्त में बेचेगी या दो चरणों में बिक्री करेगी।
विज्ञापन