फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Central government gives conditional approval for export of two varieties of onion

प्याज की दो किस्मों के निर्यात को केंद्र सरकार ने दी सशर्त मंजूरी

Sat, 10 Oct 2020 12:56 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Oct 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Central government gives conditional approval for export of two varieties of onion
onion - फोटो : अमर उजाला।

सरकार ने शुक्रवार को प्याज की दो किस्मों बंगलोर रोज और कृष्णापुरम के निर्यात को सशर्त मंजूरी दे दी है। हालांकि, प्याज की अन्य किस्मों के निर्यात पर अब भी प्रतिबंध है। घरेलू बाजार में बढ़ती कीमतों पर काबू पाने और आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार ने प्याज की सभी किस्तों के निर्यात पर 14 सितंबर को पाबंदी लगा दी थी। 

विज्ञापन


डीजीएफटी ने जारी की अधिसूचना, निर्यातकों को लेना होगा प्रमाणपत्र
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, कुछ शर्तों के साथ 31 मार्च, 2021 तक बंगलोर रोज एवं कृष्णापुरम प्याज के 10,000 टन तक निर्यात किया जा सकता है। निर्यात सिर्फ चेन्नई बंदरगाह के जरिए होगा। अधिसूचना के अनुसार, बंगलोर प्याज के निर्यातक को हॉर्टिकल्चर कमिश्नर से एक प्रमाणपत्र लेना होगा, जबकि कृष्णापुरम प्याज के निर्यातकों को आंध्र प्रदेश सरकार से प्रमाणपत्र लेना होगा।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में बंगलोर प्याज की मांग नहीं होने के कारण कर्नाटक के किसानों ने केंद्र सरकार से इसके 10,000 टन निर्यात को मंजूरी देने की अपील की थी। प्याज के इस किस्म की मांग मलयेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और ताइवान जैसे दक्षिणपूर्व एशियाई देशों में है। आमतौर पर आकार और तीखेपन की वजह से कृष्णपुरम प्याज की खपत भारत में नहीं होती है। थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग, मलयेशिया, श्रीलंका और सिंगापुर इसका आयात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed