फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   CBI: Case registered against own DSP for possessing illegal assets worth 1.94 crores

सीबीआई: 1.94 करोड़ की अवैध संपत्ति रखने में अपने ही डीएसपी के खिलाफ दर्ज किया मामला 

Tue, 29 Jun 2021 03:56 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 29 Jun 2021 03:56 AM IST
सार

  • सीबीआई को इनपुट मिला था कि 2020 में नौ महीनों के भीतर कुमार ने अपने माता पिता के लिए बंगलूरू के प्रेस्टीज रॉयल गार्डन्स में 1.91 करोड़ के दो अपार्टमेंट खरीदे और इसके लिए कोई लोन भी नहीं लिया।

विज्ञापन
CBI: Case registered against own DSP for possessing illegal assets worth 1.94 crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपने ही डीएसपी के खिलाफ 1.94 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। गृहमंत्री मेडल से सम्मानित बृजेश कुमार के खिलाफ उनकी आय से करीब 300 फीसदी अधिक संपत्ति रखने के मामले में रविवार शाम को एक एफआईआर दर्ज हुई है।

विज्ञापन


गृहमंत्री मेडल पा चुके बृजेश कुमार के माता पिता को भी बनाया आरोपी 
जांच एजेंसी ने पटना हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त बृजेश के पिता शिव योगी सिंह और मां ललिता सिंह को भी आरोपी बनाकर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीबीआई डीएसपी बृजेश कुमार बंगलूरू की बैंकिंग, फ्रॉड एंड सिक्योरिटीज सेल में रह चुके हैं। वह अभी बंगलूरू में सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा में तैनात हैं। सीबीआई का आरोप है कि 2018 से 2021 के बीच कुमार ने अपने व अपने माता पिता के नाम पर 2.09 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार को 2017 में डीएसपी प्रमोट किया गया था। सीबीआई को इनपुट मिला था कि 2020 में नौ महीनों के भीतर कुमार ने अपने माता पिता के लिए बंगलूरू के प्रेस्टीज रॉयल गार्डन्स में 1.91 करोड़ के दो अपार्टमेंट खरीदे और इसके लिए कोई लोन भी नहीं लिया। पटना हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त कुमार के पिता को प्रतिमाह 65 हजार रुपये पेंशन मिलती है और उसकी मां एक गृहणी हैं। यही नहीं कुमार ने अपनी पत्नी स्वीटी सिंह के नाम पर भी बंगलूरू के सुबोधया लॉरेल में एक संपत्ति खरीदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed