फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Businessmen will not migration in GST then will stop they Business

जीएसटी में न कराया माइग्रेशन तो बंद होगा कारोबार

Fri, 02 Jun 2017 12:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Fri, 02 Jun 2017 12:49 PM IST
सार

0 जीएसटीएन पोर्टल पर माइग्रेशन के लिए व्यापारियों को 15 जून तक का मौका
0 प्रदेश में आठ लाख 33 हजार 290 में से मात्र 75179 ने कराया है माइग्रेशन
0 विभाग ने पांच लाख 77 हजार 386 व्यापारियों की एक्टिवेट कराई है आईडी

विज्ञापन
Businessmen will not migration in GST then will stop they Business

विस्तार

इलाहाबाद। सरकार ने व्यापारियों को जीएसटी में माइग्रेशन के लिए अंतिम मौका दिया है। इसके लिए जीएसटी एनरोलमेंट विंडो को 15 जून तक के लिए खोला गया है। जिन व्यापारियों ने इस अवधि में माइग्रेशन न कराया, एक जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी के तहत उनके लिए कारोबार करना मुश्किल होगा। वाणिज्य कर मुख्यालय में एडीशनल कमिश्नर जीएसटी विवेक कुमार ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी जोनल एडीशनल कमिशनर को शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग में रजिस्टर्ड व्यापारियों के जीएसटी में माइग्रेशन कराने की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में काफी धीमी है। अकेले इलाहाबाद जोन में तकरीबन 36 हजार व्यापारियों में से 26 फीसदी ने अब तक माइग्रेशन नहीं कराया। प्रदेश स्तर पर स्थिति और भी चिंताजनक है। 30 मई तक प्रदेश में कुल आठ लाख 33 हजार 290 रजिस्टर्ड व्यापारियों में से  सात लाख 69 हजार 827 को आईडी एवं पासवर्ड भेजे जा चुके हैं, जिसमें से पांच लाख 77 हजार 386 व्यापारियों की आईडी एक्टिव भी हो चुकी है लेकिन अब तक मात्र 75179 व्यापारियों ने ही जीएसटी में पूरी तरह माइग्रेशन कराया है।
विज्ञापन


एडीशनल कमिश्नर ने सभी जोनल एडीशनल कमिश्नर से कहा है कि वे व्यापारियों को अवगत करा दें कि एनरोलमेंट फॉर्म पूर्ण करके फाइल करने के लिए नियम 17 के तहत जीएसटी लागू होने की तिथि से तीन माह का समय उपलब्ध होगा। एनरोलमेंट फॉर्म फाइल न करने की दशा में जीएसटी पोर्टल पर अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के विवरण उपलब्ध नहीं होंगे। इसके अभाव में एक जुलाई से व्यापारी जीएसटी पोर्टल पर न ही किसी प्रकार का फॉर्म फाइल कर सकेंगे न ही कारोबार कर सकेंगे। ऐसे में व्यापारियों को जीएसटी में माइग्रेशन कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

जीएसटी पोर्टल धीमा चलने से दिक्कत

तिथि बढ़ाने के बाद जीएसटी में माइग्रेशन की शुरूआत एक जून से हुई लेकिन पहले ही दिन जीएसटीएन पोर्टल की रफ्तार बेहद धीमी रही। काफी व्यापारी कागजातों के साथ अपने खंड कार्यालयों में माइग्रेशन कराने पहुंचे। इस दौरान पोर्टल पर एक पेज भरने के बाद दूसरा खोलने में आधा से एक घंटे तक का समय लगा। इसकी वजह से व्यापारियों, अधिवक्ताओं के साथ अफसरों की भी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed