फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business news Manufacturing sector of india got 'booster dose' in October, with increasing demand, companies also increased production

सुधर रहा बाजार: मैनुफैक्चरिंग सेक्टर को अक्तूबर में मिला 'बूस्टर डोज', बढ़ती मांग के साथ कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन 

Mon, 01 Nov 2021 12:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Nov 2021 12:59 PM IST
सार

पिछले सात महीनों में उत्पादन सबसे ज्यादा अक्तूबर में बढ़ा है, वहीं व्यापार पिछले छह महीने के उच्चतम दर पर पहुंच गया है। 
 

विज्ञापन
Business news Manufacturing sector of india got 'booster dose' in October, with increasing demand, companies also increased production
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के बाद धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है। व्यापार बढ़ रहा है। मांग में भी उछाल है। यही कारण है कंपनियों ने अपना उत्पादन भी बढ़ा दिया है। एक मासिक सर्वे के अनुसार अक्तूबर में भारत के मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूती आई है और मांग में सुधार होने से कंपनियों ने उत्पादन भी बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सात महीनों में उत्पादन सबसे ज्यादा अक्तूबर में बढ़ा है, वहीं व्यापार पिछले छह महीने के उच्चतम दर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


आंकड़ों को देखा जाए तो भारतीय बाजार का परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्तूबर में 55.9 हो गया है, जो सितंबर में 53.7 था। यह उछाल फरवरी के बाद सबसे मजबूत स्थिति की ओर इशारा करता है। यह लगातार चौथा महीना है जब पीएमआई डेटा में सुधार देखा गया है। 
विज्ञापन


अक्तूबर में सबसे अधिक रही मांग 
आईएसएच मार्केट की इकोनॉमिक्स एसोसिएट डायरेक्टर पोल्याना डी लीमा का कहना है कि भारत के मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में लगातार सुधार देखा जा सकता है। अक्तूबर के आंकड़ों में  नए ऑर्डर, उत्पादन और इनपुट परचेजिंग में बढ़ोतरी देखी गई है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर में मांग पिछले सात महीनों में सबसे अधिक रही वहीं मार्च के बाद उत्पादन भी सबसे ज्यादा बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीनों में सबसे ज्यादा रहा निर्यात
पोल्याना डी लीमा ने बताया कि भारतीय कंपनियों के उत्पादन की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ी है, यही कारण है कि पिछले तीन महीनों में निर्यात भी सबसे तेजी से बढ़ा है। 


मुद्रास्फीति बढ़ना चिंता की बात 
भले ही भारतीय बाजार में सुधार देखा गया हो, लेकिन मुद्रास्फीति का बढ़ना एक चिंता की बात है। पिछले 92 महीनों में मुद्रास्फीति अपने उच्चतम शिखर पर पहुंच गई है। डी लीमा ने कहा नहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे माल की मांग बढ़ रही है। यही कारण है कि कच्चे माल की कीमतों में भी उछाल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed