फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Zuckerberg Wealth: Mark Zuckerberg's wealth decreased by $ 71 billion, Struggle in the world of Metaverse

Zuckerberg Wealth: मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 71 बिलियन डॉलर घटी, मेटावर्स की दुनिया में कदम रखना पड़ा भारी

Tue, 20 Sep 2022 01:45 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 20 Sep 2022 01:45 PM IST
सार

Zuckerberg Wealth: मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुकरबर्ग की संपत्ति लगभग आधी रह गई है। इस वर्ष उनकी संपत्ति लगभग 71 बिलियन डॉलर तक घट गई है।

विज्ञापन
Zuckerberg Wealth: Mark Zuckerberg's wealth decreased by $ 71 billion, Struggle in the world of Metaverse
Mark Zuckerberg Wealth - फोटो : Istock

विस्तार

विज्ञापन

मार्क जुकरबर्ग का मेटावर्स की दुनिया में कदम रखना वास्तविक दुनिया में उन्हें महंगा पड़ा है। अमेरिका के लगभग हर अरबपति के लिए यह वर्ष मुश्किलों भरा रहा है। मेटा प्लेटफॉर्म्स आईएनसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुकरबर्ग की संपत्ति लगभग आधी रह गई है। इस वर्ष उनकी संपत्ति में लगभग 71 बिलियन डॉलर तक घट गई है। जो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ओर से ट्रैक किए गए अल्ट्रा-रिच कैटेगरी में उनकी संपत्ति सबसे ज्यादा घटी है और वे 55.9 बिलियन डॉलर के साथ फिलहाल अरबपतियों की लिस्ट में 20 वें स्थान पर हैं। यह वर्ष 2014 के बाद उनका सबसे निचला स्थान है और वे वाल्टन परिवार के तीन और कोच परिवार के दो सदस्यों के पीछे चले गए हैं।

दो वर्ष पहले जुकरबर्ग की संपत्ति 106 अरब डॉलर थी

Zuckerberg Wealth: Mark Zuckerberg's wealth decreased by $ 71 billion, Struggle in the world of Metaverse
How mark Zuckerberg founded Facebook - फोटो : Istock
बता दें कि 38 वर्षीय जुकरबर्ग दो वर्ष से भी कम समय पहले तक लगभग 106 अरब डॉलर थी। वैश्विक अरबपतियों की सूची में सिर्फ जेफ बेजोस और बिल गेट्स ही उनसे आगे थे। सितंबर 2021 में उनकी संपत्ति 142 बिलियन डॉलर के शिखर पर पहुंच गई थी। उस समय उनकी कंपनी के शेयरों की कीमत 382 डॉलर तक पहुंच गए थे। इसके अगले महीने जुकरबर्ग ने मेटा की शुरुआत की और कंपनी का नाम फेसबुक से बदलकर मेटा प्लेटफॉर्म्स कर दिया। यहां से कंपनी के जैसे बुरे दिन शुरू हो गए और बाजार में कंपनी का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। वर्तमान में यह कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपना पैर जमाने के लिए संघर्ष करती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी महीने से नहीं बढ़ी है फेसबुक के यूजर्स की संख्या 

Zuckerberg Wealth: Mark Zuckerberg's wealth decreased by $ 71 billion, Struggle in the world of Metaverse
Mark Zuckerberg
कंपनी की हालिया कमाई की रिपोर्ट निराशाजनक रही है। फरवरी महीने से कंपनी के मासिक फेसबुक (Facebook) उपयोगकर्ताओं में कोई वृद्धि नहीं दिखी है। कंपनी के शेयरों में भी ऐतिहासिक गिरावट आई है। इसके बाद एक ही दिन में जुकरबर्ग की संपत्ति में 31 बिलियन डॉलर की गिरावट आई, जो कि संपत्ति में अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट थी। टिकटॉक के शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म के जवाब में रील्स पर इंस्टाग्राम का दांव भी उलटा साबित हुआ है। कुल मिलाकर कंपनी का कारोबार  उद्योग जगत की आर्थिक मंदी की चिंताओं के कारण कम विपणन खर्च के कारण प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

मेटावर्स में निवेश के कारण कंपनी के स्टॉक्स टूट रहे

Zuckerberg Wealth: Mark Zuckerberg's wealth decreased by $ 71 billion, Struggle in the world of Metaverse
Mark Zuckerberg
नीधम एंड कंपनी के वरिष्ठ इंटरनेट विश्लेषक लौरा मार्टिन के अनुसार मेटावर्स में कंपनी के निवेश के कारण इसके स्टॉक्स की कीमतें नीचे जा रहीं हैं। जुकरबर्ग ने खुद कहा है कि उन्हें इस बात की आशंका है कि इस परियोजना के कारण अगले तीन से पांच वर्षों में कंपनी एक "महत्वपूर्ण" राशि खो देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed