{"_id":"619f78749618ca70617e5965","slug":"zomato-upset-by-rising-tomato-prices-appealed-to-its-customers-tomato-price-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tomato Price Effect: टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान जोमैटो, अपने ग्राहकों से की ये अपील","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tomato Price Effect: टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान जोमैटो, अपने ग्राहकों से की ये अपील
Thu, 25 Nov 2021 05:20 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 25 Nov 2021 05:20 PM IST
सार
Tomato Price Effect: जोमैटो ने ट्वीट कर लिखा गया कि ‘दोस्तों, यह है 'टमाटर' जिसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अब क्रिप्टोकरेंसी से भी ज्यादा अस्थिर हो चुकी है। इसलिए कृपया हमारे लिए 1-स्टार रिवयू न लिखें।
विज्ञापन
Zomato
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में टमाटर की आसमान छूती कीमतें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कई शहरों में तो टमाटर का दाम 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों ने जहां लोगों को परेशान किया है वहीं फूड सप्लायर कंपनी जोमैटो भी इससे खासी प्रताड़ित नजर आ रही है। जोमेटो की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि टमाटर की कीमत आजकल क्रिप्टोकरेंसी से भी ज्यादा अस्थिर हो चुकी है।
विज्ञापन
जोमैटो ने अपने ट्विटर पोस्ट में टमाटर की कीमतों से होने वाली परेशानियों का जिक्र किया है। कंपनी ने ट्विटर पर उपयोगकर्ताओं से अपील की कि वे टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते जोमैटो का साथ दें। ट्वीट कर लिखा गया कि ‘दोस्तों, यह है 'टमाटर' जिसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अब क्रिप्टोकरेंसी से भी ज्यादा अस्थिर हो चुकी है। इसलिए कृपया हमारे लिए 1-स्टार रिवयू न लिखें। कंपनी के इस ट्वीट से साफ है कि वो भी स्पष्ट रूप से टमाटर की कीमतों में वृद्धि के कारण अपने व्यवसाय में दिक्कतों का सामना कर रही है।
विज्ञापन