फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Zomato Liquor Home Delivery News in Hindi: Zomato may now deliver liquor amid lockdown

Zomato: लॉकडाउन में जोमैटो कर सकती है शराब की होम डिलीवरी, ये है कंपनी का प्लान

Thu, 07 May 2020 03:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 07 May 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Zomato Liquor Home Delivery News in Hindi: Zomato may now deliver liquor amid lockdown
zomato शराब की होम डिलीवरी - फोटो : Twitter

देशभर में शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए फूड डिलीवरी एप जोमैटो भारत में शराब की होम डिलीवरी करने की तैयारी कर रही है। लॉकडाफन के बाद जोमैटो ने भारत में ग्रोसरी डिलीवरी की भी शुरुआत की थी।

विज्ञापन


भारत में 25 मार्च 2020 से ही लॉकडाउन है। तब से देश में शराब की दुकानें बंद थी। इस सप्ताह ही शराब की दुकानों को खोलने की मंजूरी दी गई है। शराब खरीदने के लिए लोग घंटों लंबी लाइनों में लगे रहे। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के पालन के लिए पुलिस प्रशासन भी सख्त रहा। 
विज्ञापन


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकारों ने शराब पर स्पेशल कोरोना फीस लगाने का भी एलान किया। दिल्ली सरकार शराब पर 70 फीसदी फीस लगा रही है। वहीं कई राज्यों में दुकानें खोलने के लिए समय निर्धारित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मौजूदा समय में शराब की होम डिलीवरी के लिए कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। लेकिन शराब इंडस्ट्री बॉडी इंटरनेशनल स्पिरिट्स एंड वाइन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) मांग कर रहा है कि शराब की सरकार होम डिलीवरी को मंजूरी दे। अगर सरकार इसके लिए मंजूरी देती है तो जोमैटो शराब की होम डिलीवरी कर सकेगी।

एक मीडिया एजेंसी ने जोमैटो के सीईओ मोहित गुप्ता के हवाले से लिखा कि, 'अगर टेक्नोलॉजी की मदद से शराब की होम डिलीवरी की जाती है, तो शराब की खपत को बढ़ावा दिया जा सकता है।' जोमैटो ने कहा है कि वो उन्हीं जगहों पर यह सुविधा देगी जहां कोरोना वायरस का संक्रमण कम है।


एक रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य को शराब पर एक्साइज ड्यूटी से 10-15 फीसद राजस्व आता है। राज्य के खुद के टैक्स रेवेन्यू श्रेणी में एक्साइज ड्यूटी दूसरे या तीसरे नंबर पर आती है, पहले नंबर पर वस्तु और सेवा कर यानी जीएसटी आता है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2019-20 में 29 राज्य और दिल्ली और पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों को शराब पर एक्साइज ड्यूटी से कुल 1,75,501 करो़ड़ रुपये का बजट बना था। यह पिछले साल 2018-19 की तुलना में 16 फीसदी ज्यादा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed